22.3 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, 3 घायल

पौड़ी। जनपद के  खिर्सू में एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहंुची बचाव दल की टीम ने चारों मृतकों के शव को खाई से बाहर निकाला। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है जबकि घायलों को फिलहाल सीएचसी खिरसू में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार कठुली से परसुंडाखाल विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। रास्तें में कठुली गांव के समीप ही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई मंे जा गिरी। जिससे मौके पर चीखपुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने सभी मृतकों और घायलों को खाई से बाहर निकाला। श्रीनगर कोतवाली के एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। कोशिश की जा रही है कि घायलों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा जाए। इस संबंध में जिला प्रशासन से मदद मांगी गई है। फिलहाल घायलों को सीएचसी खिर्सू भर्ती किया गया है। इस घटना पर स्थानीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने गहरा दुख जताया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...