19.6 C
Dehradun
Thursday, March 26, 2026


spot_img

सीबीआई और उत्तराखण्ड पुलिस ने  करोड़ों की ठगी का आरोपी पुनेठा यूएई से दबोचा

देहरादून। करोडों रूपये की ठगी के मामले में फरार भगोडे जगदीश पुनेठा को सीबीआई व उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा संयुक्त अरब अमीरात से गिरफ्तार कर वापस लाया गया। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरूगेशन ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के सहयोग से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से उत्तराखंड के वांछित भगोड़े जगदीश पुनेठा की वापसी का सफल समन्वय किया। भगोड़ा 13 नवम्बर 2025 को भारत वापस लाया गया।
रेड कार्नर नोटिस के विषय में बताया कि जगदीश पुनेठा के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा थाना पिथौरागढ़ में करोडों रूपये की ठगी, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के मुकदमें दर्ज हैं। यूएई भाग जाने के बाद सीबीआई और यूएई प्राधिकारियों के संयुक्त प्रयासों से उसे चिन्हित कर हिरासत में लिया गया। इससे पहले, उत्तराखंड पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने 6 मई 2025 को इंटरपोल के माध्यम से जगदीश पुनेठा के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी करवाने की कार्रवाई की थी। इसके उपरांत उत्तराखंड पुलिस की एक टीम उसे भारत लाने हेतु यूएई गई और उसे लेकर नई दिल्ली पहुंची। इंटरपोल रेड कार्नर नोटिस सभी देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को वैश्विक स्तर पर प्रसारित किए जाते हैं, ताकि वांछित भगोड़ों का पता लगाने और उनका लोकेशन ट्रैक करने में सहायता मिल सके। भारत में राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (एनसीबी) के रूप में, सीबीआई भारतपोल के माध्यम से सभी घरेलू कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय करते हुए इंटरपोल चौनलों द्वारा सहायता प्रदान करती है। पिछले कुछ वर्षों में इंटरपोल चौनल के माध्यम से समन्वित प्रयासों के जरिए 150 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत वापस लाया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में हुई सर्वदलीय बैठक

0
नई दिल्ली: सरकार ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक बुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में राज्य जनजातीय महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान, उत्तराखंड द्वारा आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में...

भारतीय ज्ञान परंपरा को तकनीक से जोड़ने वाला ‘प्रज्ञानम्’ लॉन्च

0
देहरादून:  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट...

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की ताबड़तोड़ सीलिंग

0
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए विभिन्न स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई...

प्रमोशन के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेगे आंगबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार

0
देहरादून/हरिद्वार। जिले के रुड़की में विजिलेंस की टीम ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। आरोप है...