15.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

हल्द्वानी के उप कारागार में बंदी की मौत मामले में CBI ने किया मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

देहरादून: उत्तराखंड के हल्द्वानी उप कारागार में विचाराधीन कैदी की मौत मामले में सीबीआई ने चार बंदी रक्षकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। अब मुकदमा दर्ज करने के बाद सीबीआई ने जांच भी शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि 26 मई को भारती निवासी कुंडेश्वरी, काशीपुर ने हल्द्वानी थाने में तहरीर दी थी कि उनका पति प्रवेश कुमार के साथ झगड़ा होता रहता था। तीन मार्च को झगड़ा होने पर उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस प्रवेश कुमार को थाने ले गई। महिला ने बताया कि पुलिस ने उसके पति को कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें उप कारागार हल्द्वानी भेज दिया गया। छह मार्च की शाम को उन्हें कुंडेश्वरी पुलिस चौकी से सूचना मिली कि प्रवेश की बीमारी के कारण मौत हो गई। सात मार्च को वह उप कारागार हल्द्वानी पहुंचीं, जहां से उन्हें मोर्चरी बुलाया गया और शव को उनके सुपुर्द कर दिया। महिला ने जब मृत्यु का कारण पूछा तो पुलिसकर्मियों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

महिला ने आरोप लगाया कि छह मार्च को प्रवेश जेल में शोर मचा रहा था। इस दौरान उप कारागार, हल्द्वानी के चार बंदी रक्षकों ने उसकी डंडे व लात-घूसों से पिटाई कर दी। इस पर महिला ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत की, लेकिन उसे लौटा दिया गया। 18 मार्च को महिला ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी नैनीताल, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व एसएसपी नैनीताल को शिकायती पत्र भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वही अब हल्द्वानी के उप कारागार में बंदी की न्यायिक अभिरक्षा में मौत के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआइ ने चार बंदी रक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूर्व में मृतक की पत्नी की शिकायत पर हल्द्वानी थाने में दर्ज मुकदमे के आधार पर ही सीबीआइ जांच करेगी। महिला की ओर से हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके बाद हल्द्वानी थाने में बंदीरक्षक देवेंद्र प्रसाद, कृति नैनवाल, देवेंद्र रावत व हरीश रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआइ जांच की मांग की थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...