25.3 C
Dehradun
Tuesday, June 16, 2026


spot_img

उत्तराखंड: अजगर देख इलाके में मचा हड़कंप, लंबाई जानकर रह जाएंगे हौरान

हल्द्वानी: हल्द्वानी में बिंदुखत्ता क्षेत्र के अंतर्गत खुरपियाखत्ता में एक विशालकाय अजगर दिखने से इलाके में हड़कंप मच गया। अजगर की लंबाई लगभग 15 फीट थी। अजगर की खबर से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे के करीबन खुरियाखत्ता के एक आवासीय परिसर के पास एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। जानकारी मिली है कि विशालकाय अजगर स्थानीय निवासी हीरा सिंह मेहरा के घर के पास था। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल वन विभाग गौला रेंज को दी।

सूचना मिलने पर वन आरक्षी पान सिंह मेहता तथ वन कर्मी हरीश शर्मा मौके पर पहुंच गये। काफी मशक्कत के बाद इस सांप का रेस्क्यू किया गया और वन विभाग के कार्मिक इसे अपने साथ ले गये। ये अजगर खास प्रजाति का है। बताया कि ये अजगर अब तक कई छोटे जानवरों को अपना शिकार बना सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल...

0
नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल संपत्तियों, को अस्थायी रूप से ज़ब्त किया है।...

अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार...

0
नई दिल्ली। अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े धोखाधड़ी और स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार के तीन लोगों को गिरफ़्तार किया...

DRDO ने स्वदेश में विकसित लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज...

0
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी.आर.डी.ओ ने आज ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता...

भारत और स्लोवाकिया ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर...

0
नई दिल्ली।  भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करते हुए द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11...

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा धर्मनगरी में आस्था का सैलाब

0
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में हर की पैड़ी में गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को...