22.2 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

CBSE Result….असंतुष्ट छात्रों को अंक सुधार के लिए मिलेगा मौका, जाने कैसे करे आवेदन

CBSE के 10वीं और 12वीं के परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के लिए अंक सुधार, अंक सत्यापित करने और फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए बीते सालों की तरह ही सुविधा दी जाएगी। इसके लिए छात्रों को 16 मई से मौका मिलेगा। बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद बहुत से छात्र अपने अंक को लेकर असंतुष्ट होते हैं। ऐसे छात्रों की समस्या को दूर करने के लिए बोर्ड की ओर से समिति गठित है। साथ ही पॉलिसी भी बनाई गई है।

CBSE के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि समिति बोर्ड की ओर से बनाई पॉलिसी के आधार पर ही शिकायतों का निपटारा करती है। उन्होंने बताया कि छात्र 16 से 20 मई तक अंकों के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 500 रुपये प्रति विषय शुल्क देना होगा। जबकि अंक तालिका की फोटो कॉपी और मूल्यांकन के लिए छात्र 31 मई से एक जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 700 रुपये प्रति विषय शुल्क जमा करना होगा। वहीं, पुन: मूल्यांकन के लिए छात्र पांच और छह जून को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क जमा करना होगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर

0
देहरादून। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर बना एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर वन्य जीवों का सुरक्षा कवच बनेगा। यही नहीं, इसके निर्माण से मानव-वन्य जीव संघर्ष में...

-मुख्य सचिव ने ली सचिव समिति की बैठक, दिए जरूरी निर्देश

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने...

सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल को देहरादून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 118 करोड़ की धनराशि

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों, पुलों विभिन्न जनपदों में कार्यालय एवं आवासीय भवनों के निर्माण, सीवर...

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...