23.3 C
Dehradun
Thursday, July 23, 2026


spot_img

श्री अन्न महोत्सव में गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, मीना राणा, सौरव मैठाणी के लोक गीतों ने बांधा समा

देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखंड श्री अन्न मिलेट महोत्सव 2023 के प्रथम दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। श्री अन्न महोत्सव गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, लोक गायक सौरव मैठाणी, मीना राणा ने अपनी लोक गीतों के माध्यम से महोत्सव में उपस्थित लोगों का लोक संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी।

कलाकारों ने लोक नृत्य और लोक गीतों की झड़ी लगाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के ‘स्याली रामदेई’ और सौरव मैठाणी के ‘ऊंचा ऊंचा सैंडल पैरों लो बनारसी साड़ी के’ गीतों से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी और दर्शकों ने कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।

गौरतलब है कि 13 से 16 मई तक देहरादून हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के उपलक्ष में कृषि विभाग द्वारा चार दिवसीय उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव का उद्देश्य प्रदेश में मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ -साथ श्री अन्न का प्रचार प्रसार के साथ ही मिलेट्स के उत्पाद को आमजनमानस की थाली में शामिल करना है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी लोक गायक और कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार संसद में नीट परीक्षा पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार मानसून सत्र के पहले दिन से ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर...

नागरिकों का कल्याण सभी सुधारों के केंद्र में होना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि विकसित भारत का सपना जन आंदोलन में बदलना चाहिए और देश...

नकली दवाओं के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर में...

देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की वायु गुणवत्ता में सुधार के मुख्य सचिव ने दिए...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम की संचालन समिति की 7वीं बैठक संपन्न हुयी।...

चुनाव प्रेक्षकों की भूमिका पर होगा महामंथन, देश दुनिया से जुटेंगे विशेषज्ञ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड द्वारा आगामी 24 जुलाई को देहरादून में एक दिवसीय इंरटनेशनल कॉफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस...