28.6 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026


spot_img

Graphic Era रजत जयंती समारोह का श्रीगणेश आयुष्मान खुराना के साथ नाचे हजारों युवा

ग्राफिक एरा के रजत जयंती समारोह का आगाज आज लोकप्रिय फिल्म अभिनेता और गायक आयुष्मान खुराना के गीतों के साथ हुआ। अपने पसंदीदा गायक आयुष्मान के गीतों पर हजारों छात्र छात्राएं कई घंटे जमकर नाचे। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मैदान में आज देर शाम राज्य के शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित करके रजत जयंती समारोह का श्रीगणेश किया। इस मौके पर उन्होंने ग्राफिक एरा की बेहतरीन उपलब्धियों और शैक्षिणिक माहौल की दिल खोलकर सराहना की। डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि देश के 122 विश्वविद्यालयों को देखने के बाद वे कह सकते हैं कि ग्राफिक एरा का माहौल हर तरह से सबसे अच्छा है।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने ग्राफिक एरा के 25 वर्षों के सफर की चुनौतियों और कामयाबियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्नातक स्तर पर 84 लाख रुपये से अधिक के पैकेज पर छात्रा का पहुंचना और दुनिया को एक के बाद एक नई खोजों के रूप में बेशकीमती उपहार देना ऐसी ही उपलब्धियां हैं, जो ग्राफिक एरा को एक अलग पहचान देती हैं। इसके बाद मंच पर पहुंचे लोकप्रिय गायक आयुष्मान खुराना ने अपने नये और पुराने गीतों से ऐसा समां बांधा कि थिरकने का सिलसिला कुछ ही मिनट में हजारों छात्र-छात्राओं के सामूहिक नृत्य में बदल गया। एक ऐसा सिलसिला जो लगातार चलता रहा। छात्र और छात्राएं अपने अपने स्थानों पर कई घंटे जमकर नाचे। आयुष्मान खुराना के लोकप्रिय गाने “माहिया ना आया मेरा, रांझाना ना आया मेरा, आंख्खा दा नूर वेखके आंखियांच हांजू रुडदे…” के जरिये ऐसा जादू चलाया कि नाचते कदमों की रफ्तार बहुत तेज हो गई।

आयुष्मान ने युवाओं का जोश देखकर एक के बाद एक कई गाने गाकर हर किसी को नाचने पर मजबूर कर दिया। उनके गानों- “जादों अम्बरान बरसया पानी, चले चल मुडये संजना, चल मुडये बंधेया, चल मुडये उस राह जित्ते, जित्ते बसदी खुदाई… ” और “तेरी मेरी ऐसे जुड़ गई कहानी कि जुड़ जाता जैसे दो नदियों का पानी… मुझे आगे तेरे साथ बहना है…ये दुनियां मिले ना मिले हमको, खुशियां भगा देंगी हर गम को, तुम साथ हो फिर क्या बाकी हो, मेरे लिए तुम काफी हो….” पर छात्र-छात्राएं देर तक नाचे। आयुष्मान के गाने जैसे गाने “अरे अभी अभी प्यारा सा चेहरा दिखा है, जाने क्या कहूं उसपे क्या लिखा है, गहरा समंदर दिल डूबा जिसमें, घायल हुआ मैं उस पल से इसमें, नैना का क्या कसूर” भी खूब जमा।

  1. इस समारोह में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला, राज्य के चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ आर आशुतोष सायना, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ नरिंदर सिंह, महानिदेशक डॉ संजय जसोला, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ आर गौहरी और पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।
    कल 14 मई को ग्राफिक एरा में प्रसिद्ध गायिका नेहा कक्कड़ अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी।
spot_img

Related Articles

Latest Articles

टनकपुर-नांदेड एक्सप्रेस, नांदेड-मुंबई एक्सप्रेस और टनकपुर-पीलीभीत ट्रेन सेवा का शाहजहाँपुर तक विस्तार का शुभारंभ

0
बरेली/देहरादून। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन...

मुख्य सचिव ने आरआईडीएफ के तहत् अधिक से अधिक प्रोजेक्ट शामिल किए जाने के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान सहित पश्चिम एशिया की अपनी आधिकारिक यात्रा शुरू की। यात्रा के पहले...

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि...

0
नई दिल्ली।  कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने अपने प्रमुख राष्ट्रीय नवाचार मंच नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक...

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के...

0
नई दिल्ली।  भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे का दौरा पूरा कर लिया...