28.6 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

केंद्र सरकार ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान का बढ़ाया कार्यकाल, 2026 तक संभालेंगे पद

नई दिल्ली: केंद्र सरकार चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल बढ़ा दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को सीडीएस जनरल अनिल चौहान के कार्यकाल को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अब वे 30 मई 2026 तक या अगले किसी भी आदेश तक सीडीएस और सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) के सचिव के पद पर बने रहेंगे। जनरल अनिल चौहान को सितंबर 2022 में देश का दूसरा सीडीएस नियुक्त किया गया था। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत जनरल अनिल चौहान के सेवा विस्तार को 30 मई 2026 तक या अगले आदेश तक के लिए मंजूरी दे दी है।
सीडीएस जनरल अनिल चौहान जनरल बिपिन रावत (दिवंगत) के बाद अक्तूबर 2022 में देश के दूसरे सीडीएस नियुक्त हुए थे। मौजूदा आदेश के मुताबिक जनरल चौहान 65 साल की आयु तक पद पर बने रहेंगे। सेवा नियमों के हिसाब से यही अधिकतम आयु सीमा है। सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना में थिएटरीकरण पर विशेष जोर दे रहे हैं। सरकार सैन्य नेतृत्व को एकजुट करने और ज्वाइंट कमांड स्ट्रक्चर पर काम कर रही है। सीडीएस के सेवा विस्तार से देश के शीर्ष सैन्य नेतृत्व में निरंतरता बनी रहेगी।
मौजूदा समय में सैन्य बलों के आधुनिकीकरण और चीन और पाकिस्तान से मिलती चुनौतियों के मद्देनज़र उनके कार्यकाल में वृद्धि सेनाओं के लिए बेहद अहम मानी जा सकती है। जनरल चौहान 1981 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। जनरल चौहान को उनकी सैन्य सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस (CDS) का काम थल सेना, वायु सेना और नौ सेना के काम में बेहतर तालमेल बिठाना। देश की सैन्य ताकत को और अधिक मजबूत करना है। हालांकि, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) तीनों सेनाओं के प्रमुखों (Cheifs of Tri-Services) को आदेश नहीं दे सकते और न ही वह किसी अन्य सैन्य कमान के लिए अपनी शक्तियों का प्रयोग कर सकते हैं। सीडीएस रक्षा मंत्री के प्रमुख सैन्य सलाहकार के रूप में काम करते हैं। जबकि तीनों सेनाओं के प्रमुख भी अपने-अपने सैन्य बल से जुड़े मामलों पर रक्षा मंत्री को सलाह पूर्ववत देते हैं।
भारत में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद 4-स्टार रैंक का होता है। हालांकि, इस बार 3-स्टार रैंक के सेवा निवृत्त अधिकारी को यह जिम्मेदारी दी गई है। जो वेतन और अन्य सुविधाएं तीनों सेना प्रमुखों को मिलती हैं वे ही चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को भी मिलती हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) को वेतन और भत्तों सहित हर महीने 2.50 लाख रुपये मिलते हैं। तीनों सेनाओं के प्रमुख 62 वर्ष की आयु में या फिर उस पद पर तीन वर्ष की सेवा अवधि पूरी होने के बाद सेवानिवृत्त होते हैं। लेकिन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) 65 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं। सीडीएस (CDS) के कार्यकाल की कोई निर्धारित समय-सीमा नहीं है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...