23.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

चांद पर लैंडिंग की जगह की तलाश में जुटा चंद्रयान-3, ISRO ने जारी की तस्वीरें   

भारत का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा के बेहद करीब पहुंच चुका है। इसी के साथ चंद्रयान-3 ने अपने लैंडर खतरे की खोज और बचाव कैमरा-एलएचडीएसी की मदद से चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। 

एलएचडीएसी कैमरा द्वारा कैप्चर की गईं ये तस्वीरें  

इसरो ने आज (सोमवार) 21 अगस्त 2023 को चंद्रमा के क्षेत्र की कुछ तस्वीरें जारी की जिन्हें एलएचडीएसी द्वारा कैप्चर किया गया है। ये तस्वीरें चंद्रयान-3 की बोल्डर या गहरी खाइयों के बिना सुरक्षित क्षेत्र का पता लगाने में मदद करेगी। 
यह विशेष उपकरण अहमदाबाद स्थित अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) द्वारा विकसित किया गया है, जो इसरो का एक प्रमुख अनुसंधान और विकास केंद्र है।
 
23 अगस्त को चांद पर उतरेगा चंद्रयान-3

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के अनुसार, रोवर के साथ लैंडर मॉड्यूल बुधवार, 23 अगस्त 2023 को शाम लगभग 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरने की संभावना है। 

ऐतिहासिक घटना का डीडी नेशनल पर होगा सीधा प्रसारण 

इसरो के अनुसार 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 27 मिनट पर इस ऐतिहासिक घटना का उसकी वेबसाइट, आधिकारिक यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर तथा  डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। 

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला दुनिया का पहला देश बनेगा भारत

यदि चंद्रयान निर्धारित समयानुसार सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर जाता है तो भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला दुनिया का पहला देश और चंद्रमा पर सफल अभियान भेजने वाला चौथा देश बन जाएगा।

14 जुलाई को लॉन्च किया गया था चंद्रयान-3

ज्ञात हो, चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। यह चंद्रयान-2 मिशन का अनुवर्ती अभियान है।इसका उद्देश्‍य चांद की सतह पर रोविंग और सुरक्षित लैंडिंग में त्रुटिहीन दक्षता प्रदर्शित करना है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...