24.2 C
Dehradun
Tuesday, September 22, 2026


spot_img

नेतृत्व परिवर्तन आप से उठाए सवाल, लोकतंत्र का मजाक, देवभूमि की जनता के साथ धोखा |Postmanindia

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में एक बार फिर किए जा रहे नेतृत्व परिवर्तन को लोकतंत्र का मजाक और राज्य की जनता के साथ फिर से छलावा बताते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जम कर निशाना साधा है. पार्टी ने कहा है कि भाजपा ने उत्तराखंड को मुख्यमंत्री बनाने की प्रयोगशाला बना दिया है.आज आप के प्रदेश कार्यालय में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और आप के वरिष्ट नेता कर्नल अजय कोठियाल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान  कहा कि 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने प्रदेश की जनता को स्थिर सरकार देने का वादा करते हुए कहा था कि प्रदेश में मुख्यमंत्रियों की अदला-बदली का खेल खत्म किया जाएगा, लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा ने इस वादे को कूड़ेदान में डाल दिया और सवा चार साल में ही तीन मुख्यमंत्री बना दिए हैं. भाजपा के इस रवैये से लगता है कि चुनाव होने तक और भी नाम मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में जुड़ सकते हैं. पार्टी ने कहा कि नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के साथ ही भाजपा को यह भी बता देना चाहिए कि उनकी मियाद कितने दिन की होगी ?

आम आदमी पार्टी ने कहा कि तीरथ सिंह रावत को पहले मुख्यमंत्री बनाना और फिर संवैधानिक संकट की दुहाई देकर इस्तीफा दिला कर भाजपा ने उनकी नाकामियों पर पर्दा डालने का काम किया है. आप प्रभारी ने कहा,बीजेपी अपने सीएम को क्या एक सीट पर भी नहीं जीता सकते क्या ? जो इनको मैदान छोड़ कर भागना पड़ा है. दिनेश मोहनिया ने कहा, इनका सवेधानिक संकट सिर्फ एक बहाना है . इन्होंने इलेक्शन कमीशन से पूछा ही नहीं क्योंकि इनको पूरा विस्वास था कि इनका सीएम हार रहा है और इनके सभी  मंत्री,विधायक संगठन मिलकर अपने पिछले साढ़े चार साल के कुशासन के चलते ,अपने सीएम को उत्तराखंड की किसी भी सीट से नहीं जीता सकते इसलिए इनको मैदान छोड़कर भागना पड़ा. उन्होंने कहा,बीजेपी प्रचंड बहुमत के बाद भी प्रदेश को स्थाई सीएम नहीं दे पाई बल्कि सीएम बदलने का काम करती रही यही नहीं इनको भरोसा नहीं कि इनके  सभी लोग मिलकर एक सीएम को  जीता पाएंगे तो ये  2022 में कैसे इलेक्शन लड़ेंगे ये बड़ा सवाल है.

वहीं आप के वरिष्ट नेता कर्नल कोठियाल ने कहा,हमने चुनौती क्या दी,सीएम साहब मैदान छोड़ कर भाग गए और सवेधानिक संकट का बहाना मार रहे जबकि इलेक्शन कमीशन ने इस बाबत कोई निर्णय नहीं लिया था यही नहीं कर्नल कोठियाल ने कहा, बीजेपी ने गंगोत्री में एक इंटरनल सर्वे करवाया था जिसमें निकला कि अगर सीएम यहां से लड़ते तो बुरी तरह हार रहे थे इसलिए इन्होंने बिना इलेक्शन कमीशन के निर्णय के सवेधानिक संकट का बहाना मारकर सीएम ने इस्तीफा दे दिया. कर्नल कोठियाल ने कहा, गौहाटी हाई कोर्ट ने भी 2017 में साफ कहा था कि Representation of people act में ऐसा कहीं नहीं लिखा कि अगर एक साल से कम समय ,कार्यकाल का बचा हो तो इलेक्शन हो ही नहीं सकते हैं . जब ये साफ है इलेक्शन हो सकते तो क्यों बिना इलेक्शन कमीशन से पूछे बिना ,ये मैदान छोड़कर क्यों भागे. आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्रियों की अदला-बदली करने के लिए कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा. पार्टी ने कहा कि भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ही दलों ने इन बीस वर्षों में मुख्यमंत्री बदलने के सिवा कुछ नहीं किया. पार्टी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा राज्य बनने के बाद से ही उत्तराखंड में फ्रेंडली मैच खेल रहे हैं. इन दोनों के बीच पांच-पांच साल तक बारी-बारी से प्रदेश को लूटने की गुप्त डील है, लेकिन इस बार प्रदेश की जनता इनकी असलियत जान चुकी है और 2022 में दोनों को ही करारा जवाब देने को तैयार है और उत्तराखंड की जनता अब भाजपा-कांग्रेस की इस छलावे वाली राजनीति से आजिज आ चुकी है और प्रदेश में कुर्सी की नहीं बल्कि काम की राजनीति चाहती है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आज कोरोना के 158 नए मामले, 04 मरीज़ों की मौत

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...