28.6 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

रुड़की में मतदान बंद करने को लेकर बवाल, पुलिस ने फटकारी लाठियां, भगदड़ में कई घायल

रुड़की। रुड़की के माहीग्रान में शाम पांच बजे के बाद लाइन में लगे लोगों ने मतदान करवाने के लिए हंगामा कर दिया। जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण बन गई। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मतदान करवाने की जिद पर अड़े रहे। इस बीच किसी ने पत्थर फेंक दिया। जो एक युवक को जा लगा। इस पर हंगामा और बढ़ गया। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों पर लाठियां फटकारी, जिससे भगदड़ मच गया। वहीं, भगदड़ में कई महिलाएं और युवती घायल हो गए।
पुलिस-प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने को लेकर कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी धरने पर बैठ गए। मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, धरने पर बैठे कांग्रेस प्रत्याशी पति सचिन गुप्ता और निर्दलीय प्रत्याशी पति यशपाल राणा ने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में सुबह से ही पुलिस-प्रशासन ने माहीग्रान मतदान केंद्र पर धीमी गति से मतदान करवाया है। शाम तक लोग लाइन में लगे रहे। पांच बजते ही मतदान केंद्र बंद कर दिया गया। जिसके चलते हजारों लोग मतदान नहीं कर पाए। आरोप लगाया कि लोगों ने मतदान कराने की मांग की तो पुलिस ने लाठीचार्ज की है। वहीं, देर शाम तक लोग मतदान शुरू करवाने को लेकर धरने पर बैठे रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...