सीतापुर: यूपी के सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म के आरोप में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सांसद पर आरोप तय कर दिए हैं। सुनवाई के लिए अगली तारीख 28 मई नियत की गई है। इस दिन पीड़िता की गवाही कोर्ट में होगी। 17 जनवरी को एक महिला ने सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज सांसद को गिरफ्तार भी किया था। सांसद ने निचली अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की, लेकिन कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। बाद में हाईकोर्ट ने सांसद को जमानत दी थी।
इसके बाद पुलिस ने केस में एक और धारा बढ़ाते हुए निचली अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। सांसद के पक्ष से दो दिन पूर्व आरोपों को गलत बताते हुए उसे खारिज करने की मांग की गई थी। लेकिन, कोर्ट ने शुक्रवार को उनकी मांग को खारिज करते हुए आरोप तय कर दिए हैं। सांसद की ओर से हाईकोर्ट में आरोप पत्र खारिज किए जाने की अपील की गई है। हालांकि मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
दुष्कर्म मामले में सांसद राकेश राठौर पर आरोप तय, अब 28 मई को होगी पीड़िता की गवाही
Latest Articles
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...
















