24.8 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री धामी ने पर्यटन और चार धाम यात्रा से जुड़े लोगों के लिए जारी किया 200 करोड़ का राहत पैकेज |Postmanindia

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटन क्षेत्र, कलाकारों को कोविड-19 की वजह से पड़े प्रतिकूल प्रभाव हेतु राहत पैकेज का ऐलान किया है. कोविड-19 के कारण विभिन्न पर्यटन गतिविधियां एवं चार धाम यात्रा से जुड़े व्यवसायियों, कलाकारों, परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए राज्य सरकार ने 200 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है. प्रदेश भर के लगभग एक लाख 63 हजार व्यवसायियों को यह राहत दी जाएगी. जिसमें अलग-अलग श्रेणियों में राहत पैकेज देने का ऐलान किया गया है. अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री आनंद वर्धन ने बताया कि पूरे प्रदेश में अलग-अलग श्रेणियों में 1 लाख 63 हजार 661 लोगों को यह राहत दी जाएगी.

पर्यटन विभाग में विभिन्न गतिविधियों हेतु पंजीकृत कुल 50000 लोगों को 2000 रुपए प्रति माह की दर से 6 माह तक कुल 12000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके अलावा परिवहन विभाग में रजिस्टर ड्राइवर, कंडक्टर, क्लीनर को भी 2000 प्रति माह की दर से 6 महीने हेतु ₹12000 रुपए एकमुश्त आर्थिक सहायता की जाएगी. जबकि एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े 655 ऑपरेटरों, रिवर गाइड से जुड़े 630, टिहरी झील से जुड़े 93 ऑपरेटर, नैनीताल की अलग-अलग जिलों से जुड़े 671 को ₹10000 रुपए की सहायता दी जाएगी. वही संस्कृति विभाग के कलाकारों को ₹2000 प्रति माह की दर से ₹10000 रुपए प्रोत्साहन राशि ट्रैकिंग पीक फीस में छूट प्रदान की जाएगी. वीर चंद्र सिंह गढ़वाली होमस्टे योजना में 6 महीने के लोन के लिए ब्याज प्रतिपूर्ति सहायता की जाएगी.

यह भी पढ़ें: तेज हुई पुलिसकर्मीयों के ग्रेड पे की माँग, 25 जुलाई को बड़े प्रदर्शन की तैयारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 848 महिलाओं को मिली सहायता राशि

0
देहरादून। मुख्य सेवक सदन, कैंट रोड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण में 212 महिलाओं को...

केंद्रीय कृषि मंत्री ने ‘खेत बचाओ अभियान’ के सफल संचालन में राज्य सरकार की...

0
देहरादून। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर देशव्यापी...

पीएम पोषण योजना के तहत सामग्री लागत में हो वृद्धिः डाॅ. धन सिंह रावत

0
देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज भारत सरकार द्वारा आयोजित पीएम-पोषण एवं समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक...

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...