देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सांय गुंजी में आयुक्त कुमांऊ, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के साथ सेना, आई.टी.बी.पी. तथा बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ सीमांत क्षेत्र विकास से जुडे विषयों के साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की तथा सीमांत क्षेत्र विकास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हमारे सीमान्त क्षेत्रवासी भी हमारी सीमाओं के प्रहरी है। उन्होंने क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश देते हुये अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गुंजी पहुंचने पर प्रशासन, सेना, आई.टी.बी.पी. व बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन के अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी दिन-रात समर्पण भाव के साथ राष्ट्र सेवा में तैनात जवानों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये सीमांत क्षेत्रवासियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
Latest Articles
मास्टरमाइंड फहीम समेत 6 लोगों पर देशद्रोह का मामला दर्ज; धीरे-धीरे दी जा रही...
नागपुर: नागपुर में सांप्रदायिक झड़पों के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। हिंसा के कथित मास्टरमाइंड फहीम खान सहित 6...
राजोरी में पुलिस के गश्ती दल पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, सेना...
जम्मू: थन्नामंडी तहसील में गश्त पर निकले पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को वीरवार रात छज्जा वाला किला के पास आतंकियों ने ग्रेनेड...
चारधाम यात्रा के लिए पहले दिन 1.65 लाख यात्रियों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण, केदारनाथ...
देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के पहले दिन 1.65 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। केदारनाथ धाम की यात्रा के...
चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा पर धामी सरकार सख्त
देहरादून: धामी सरकार ने आगामी चारधाम यात्रा, हेमकुंड साहिब यात्रा और पर्यटन सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए व्यापक...
गर्मियों में पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए सचिव ने दिए निर्देश
देहरादून: सचिव पेयजल शैलेश बगौली ने गर्मियों में में पेयजल की समस्याओं के निराकरण के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक...