26.2 C
Dehradun
Sunday, June 14, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री ने की कोविड तैयारियों की समीक्षा, हर दिन 40 हजार टेस्टिंग का लक्ष्य |Postmanindia

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय से कोविड -19 के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर निर्देश दिए कि टेस्टिंग, माइक्रो कंटेनमेंट जोन, कोविड अप्रोप्रियेट बिहेवियर और इंफोर्समेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए. कोविड की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रखी जाए. उन्होंने कहा कि सभी जिलों में तैयारियां अच्छी हैं, लेकिन इन व्यवस्थाओं को कैसे और आगे बढ़ाया जा सकता है, इस पर ध्यान दिया जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि लेने और अटल आयुष्मान कार्ड का लाभ न दिए जाने की शिकायतें आ रही हैं. ऐसा करने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई की जाय. समय समय पर अस्पतालों का निरीक्षण भी किया जाय. मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग और वैक्सीनेशन को और बढ़ाया जाए. इसके लिए नियमित शिविर लगाए जाएं. मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में ऑक्सीजन सिलेंडर, आवश्यक दवाओं एवं सभी प्रकार की आवश्यक सामग्री की पूर्ण व्यवस्था रखी जाय.

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. ऑक्सीजन, आईसीयू बेड, वेंटिलटर की पर्याप्त व्यवस्था है. जिलों के अलावा सीएचसी स्तर तक भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड से लड़ाई के लिए किसी भी प्रकार की चुनौती के लिए तैयार रहें. डीआरडीओ के सहयोग से ऋषिकेश एवं हल्द्वानी में स्थापित कोविड केयर सेंटर से भी राज्य को काफी मदद मिलेगी.

मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी तहर के दृष्टिगत अगले दो माह विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 40 हजार टेस्टिंग का लक्ष्य जरूर पूरा किया जाय. कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लिए जागरूकता अभियान निरंतर चलता रहे. प्रचार के लिए नये माध्यमों पर ध्यान दिया जाय. इसके लिए रंगमंच कर्मियों का सहयोग लिया जाय, इससे जागरूकता भी अच्छी होगी. मुख्य सचिव ने कहा कि इन्फोर्समेंट पर विशेष ध्यान दिया जाय. इसके लिए डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाय.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार शत्रुघ्न सिंह, अपर मुख्य सचिव श्रीमती मनीषा पंवार, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव अमित नेगी, आर. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. पंकज पाण्डेय, डीजी स्वास्थ्य डॉ. तृप्ति बहुगुणा, वर्चुअल माध्यम से सभी कमिश्नर, जिलाधिकारी, एसएसपी, सीएमओ आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: शिक्षक के बेटे ने बढ़ाया मान, सेना में अफसर बन पूरी की पिता की हसरत

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

0
खटीमा/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर...

खटीमा में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

0
खटीमा/देहरादून। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा 3 दिवसीय खटीमा प्रवास के दौरान रविवार को शहीद हरी किशन शिक्षण संस्थान, बगुलिया में...

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य गांवों के विकास से ही पूरा होगा :...

0
नई दिल्ली।  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य गांवों के विकास से ही पूरा...

कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले जत्थे का 15 जून को नई दिल्ली से होगा...

0
नई दिल्ली। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहले जत्थे का प्रस्‍थान समारोह कल नई दिल्ली में आयोजित किया गया। विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने...

राजस्व सतर्कता निदेशालय ने सोने की तस्करी करने वाले गिरोहों का भंडाफोड़ किया

0
नई दिल्ली। राजस्व सतर्कता निदेशालय ने भारत के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी इलाकों में सोने की तस्करी करने वाले गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। निदेशालय...