26.2 C
Dehradun
Monday, September 7, 2026


spot_img

बागेश्वर में पीपीपी किट पहन ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री तीरथ |Postmanindia

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को बागेश्वर में जिला अस्पताल का निरीक्षण किया. मुख्यमत्री ने पीपीपी किट पहनकर कोविड वार्ड में मरीजों से बात की. उन्होंने कोविड मरीजों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

जिला मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. मामलों में कमी भी आ रही है. जल्द ही राज्य इस महामारी से बाहर निकलेगा. गांवों में संक्रमण को रोकने के लिए निगरानी समिति को मजबूत किया जा रहा है. यही नहीं, गांव-गांव स्वास्थ्य किट बांटे जा रहे हैं.

चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की कमी पर उन्होंने कहा कि विभागीय और आउटसोर्सिंग से रिक्त पदों को भरा जा रहा है. जल्द ही कमी को दूर कर लिया जाएगा. दवाओं की कमी को भी दूर किया गया है. रेमडेसीवीर दवाइयां अब अस्पताओं में पर्याप्त मात्रा में हैं.

यह भी पढ़ें: कोविड काल में अनाथ हुए बच्चों के लिए सीएम तीरथ ने शुरू की वात्सल्य योजना

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...