26.7 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री तीरथ ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, कल विधायकों में से चुने जाएँगे नए सीएम। Postmanindi a

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देर रात राज भवन पहुच कर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. सी एम तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया है. तीरथ सिंह रावत ने कहा कि संवैधानिक संकट के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है निवर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वे केंद्रीय नेतृत्व का हुए आभार जताते हैं कि उन्होंने यह मौका दीया.

वही सीएम हाउस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मीडिया से बातचीत करते हुए जानकारी दी कि सदन का नया नेता विधायकों में से चुना जाएगा. कौशिक ने कहा कि सुबह 9:00 बजे केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम एवं अन्य पदाधिकारी देहरादून पहुंचेंगे. दोपहर बाद 3:00 बजे भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक होगी जिसके बाद शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय किया जाएगा.

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने यह भी कहा के मुख्यमंत्री का इस्तीफा कोविड-19 के कारण उपजी परिस्थितियों की वजह से हुआ है. कौशिक ने मीडिया को बताया कि चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया था कि कोविड-19 काल में कोई भी चुनाव नहीं होगा, लिहाजा यह फ़ैसला लेना पड़ा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...