देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में जलवायु परिवर्तन पर स्टेट एक्शन प्लान की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जलवायु परिवर्तन पर स्टेट एक्शन प्लान में वांछित सशोंधन, जलवायु जोखिम, नीतिगत बिन्दुओं, राज्य के ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन की स्थिति, स्टेट एक्शन प्लान के वित्तीय पोषण, मॉनिटरिंग एव नियमित मूल्यांकन पर वन एवं पर्यावरण सहित सभी सम्बन्धित विभागों से विस्तृत चर्चा की। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्टेट एक्शन प्लान के तहत कृषि एवं उद्यान विभाग को मिटटी की गुणवत्ता में सुधार के लिए जैविक खेती को बढ़ावा देने, सिंचाई की क्षमता बढ़ाने, स्थानीय फसलों की कृषि के विस्तार, किसानों की ऋण, बीमा तथा आधुनिक मशीनों तक पहुंच बढ़ाने, क्षमता विकास, सोलर पावर पम्प की सहायता से स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग जैसे फोकस बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जलवायु परिवर्तन पर स्टेट एक्शन प्लान के तहत पर्यटन विभाग को पर्यटन पर रिसर्च बढ़ाने, जलवायु परिवर्तन के विषय पर कार्यशालाएं आयोजित करने, सस्टेनेबल टूरिज्म डेवलपमेंट गाइडलाइन्स बनाने तथा अपनाने, पर्यटक स्थलों पर शत् प्रतिशत वेस्ट सेग्रीेगेशन, पेपरलेस टिकट व्यवस्था जैसे नवाचारों को अपनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने ऊर्जा विभाग को ऊर्जा संरक्षण पर क्षमता विकास एवं कार्यशालाएं आयोजित करने, वाटर हार्वेस्टिंग तथा ग्रीन बिल्डिंग पर सेमिनार व प्रशिक्षण, मॉडल एनर्जी गांवों की संख्या बढ़ाने, माइक्रों हाइड्रो तथा नए सोलर प्रोजेक्ट के विकास जैसे फोकस बिन्दुओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने वन विभाग को जैव विविधता एवं वन संरक्षण के लिए निरन्तर अनुसंधान, पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण तथा वनों के सरंक्षण के लिए नीतिगत पहलुओं, क्षमता विकास, पिरूल का ईधन एवं बायोमास में उपयोग जैसे पहलुओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जलवायु परिवर्तन पर स्टेट एक्शन प्लान की समीक्षा की
Latest Articles
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व
देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की है। रविवार को सरकार ने सात और लोगों को दायित्व बांटे हैं।...
मंत्री जोशी ने असम में रंगानदी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में...
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दोलहट बागान और हरमती बागान में असम के रंगानदी विधानसभा क्षेत्र से...
मंत्री गणेश जोशी ने अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख मोपिन फेस्टिवल की गोल्डन जुबली प्रतिभाग...
देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में आयोजित मोपिन फेस्टिवल की गोल्डन जुबली समारोह में प्रतिभाग किया। इस...
विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा में 52वें कृषि विज्ञान मेले का आयोजन
देहरादून। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग स्थित विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 52वें कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। “खेती में नवीनता, पोषण...
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा...
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा को एक परिवर्तनकारी उपकरण बताया है। मोतिहारी में...

















