17.8 C
Dehradun
Thursday, March 19, 2026


spot_img

केरल के जंगल में गुफा में मिले बच्‍चे, कई दिनों से नहीं खाया था खाना; वन अधिकारियों ने बचाई जान

नई दिल्ली। केरल के वायनाड में हुए लैंडस्लाइड ने तबाही मचा दी है। इस बीच वन विभाग के अधिकारियों ने एक जंगल में फंसे आदिवासी परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कलपेट्टा रेंज के वन अधिकारी के हशीस के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने आदिवासी परिवार को बचाया, जिसमें एक से चार साल की उम्र के चार बच्चे शामिल थे। कुल 6 लोगों का ये परिवार था।
हशीस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह परिवार वायनाड के पनिया समुदाय से है, और एक गहरी खाई के सामने एक पहाड़ी की चोटी पर एक गुफा में फंसा हुआ था। वन विभाग के अधिकारियों की टीम को गुफा तक पहुंचने में साढ़े चार घंटे लगे।
हशीस ने इस घटना के बारे में आगे जानकारी देते हुए बताया कि परिवार आदिवासियों के एक विशेष वर्ग से ताल्लुक रखता है, जो आमतौर पर बाहरी लोगों से घुलना-मिलना पसंद नहीं करता। उन्होंने आगे ये भी बताया कि भूस्खलन और भारी बारिश के कारण उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं बचा था। फिलहाल उन्हें अट्टामला के दफ्तर में ही रखा गया है और बच्चे अब सुरक्षित हैं।
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आठ घंटे के ऑपरेशन में उनकी बहादुरी के लिए वन विभाग की पीठ थपथपाई, जहां उन्होंने पश्चिमी घाट के जंगली इलाकों में ट्रैकिंग की। पिनाराई विजयन ने एक्स पर भी पोस्ट किया, “भूस्खलन प्रभावित वायनाड में हमारे साहसी वन अधिकारियों की तरफ से 8 घंटे के अथक ऑपरेशन के बाद एक सुदूर आदिवासी बस्ती से छह कीमती जिंदगियां बचाई गईं। उन्होंने ये भी कहा, हम आगे एकजुट होकर काम करेंगे और मजबूत होकर उभरेंगे।”

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ्लाइट से यात्रा करने वालों को अब 60% सीटों के लिए नहीं देने होगा...

0
नई दिल्ली। हवाई यात्रियों को राहत देते हुए सरकार ने एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि घरेलू उड़ानों में कम से कम 60 प्रतिशत...

राज्यसभा में सदस्‍यों ने सरकार से संसद के कामकाज के घंटे बढ़ाने का आग्रह...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा में अप्रैल से जून के बीच सेवानिवृत्त होने वाले 59 सांसदों के सम्‍मान में विदाई संबोधन जारी रहे। इस दौरान सदस्‍यों...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 33,660 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ भारत औद्योगिक विकास योजना...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 33 हजार 660 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ एक सौ प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए भारत...

लोकसभा ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के वर्ष 2026-27 के लिए अनुदान की...

0
नई दिल्ली। लोकसभा ने  कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के वर्ष 2026-27 के लिए अनुदान की मांग को मंजूरी दे दी। कृषि और किसान...

राज्यसभा ने 59 सदस्यों को दी विदाई; प्रधानमंत्री मोदी ने उनके योगदान को प्रासंगिक...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा ने 20 राज्यों के 59 सदस्यों को विदाई दी। इनमें 9 महिला सदस्य शामिल थीं। विदाई समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...