पटना: बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सचिवालय थाने के निरीक्षक संजीव कुमार के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें कहा गया है कि 16 जुलाई को मुख्यमंत्री कार्यालय को ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ई-मेल भेजने वाले ने दावा किया था कि वह अल-कायदा से जुड़ा है।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने को बताया कि यह एक पुराना मामला है। हमने जांच के बाद दो अगस्त, 2024 को प्राथमिकी दर्ज की।
बिहार पुलिस के राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) की वेबसाइट पर उपलब्ध प्राथमिकी के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के 17 दिन बाद राजधानी पटना में एफआईआर
Latest Articles
केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने के लिए मसौदा विधेयक...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने और कड़ी सज़ा सुनिश्चित करने के लिए...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार तक स्थगित
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही नीट परीक्षा पेपर लीक और छात्र विरोध प्रदर्शन को लेकर लगातार पांचवें दिन भी विपक्ष के...
नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त
नई दिल्ली। नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और...
प्रदेश सरकार ने आईएएस अफसरों के दायित्वों में किया फेरबदल
देहरादून। प्रदेश सरकार ने 11 आईएएस, आईएफएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। इनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने...
उरेड़ा का रिश्वतखोर परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
देहरादून। विजिलेंस विभाग की टीम ने उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) बागेश्वर में तैनात परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये...

















