22.9 C
Dehradun
Thursday, September 10, 2026


spot_img

मसूरी झड़ीपानी में सीएम धामी ने परिवार संग की ट्रेकिंग, ट्रेकर्स से भी मिले, पर्यटन को लेकर हुई बातचीत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओल्ड राजपुर के देहरादून-झड़ीपानी (मसूरी) के बीच ट्रेकिंग की। इस दौरान सीएम धामी ने चाय का आनंद भी लिया। ट्रेकिंग के दौरान सीएम धामी ने रास्ते में ट्रेकर्स से मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने उनके यात्रा अनुभवों के बारे में जाना। साथ ही सीएम धामी ने बेहतर पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव भी ट्रेकर्स से लिये।
सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड की अद्वितीय सुंदरता, खिली धूप, शांत वातावरण और शुद्ध वायु राज्य को आगंतुकों के लिए आदर्श पर्यटक स्थल बनाती हैं। यहां की बर्फ से ढकी पहाड़ियों, हरे-भरे जंगलों और विशुद्ध प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव हर पर्यटक को एक अविस्मरणीय यात्रा का एहसास कराता है।
सीएम धामी ने कहा हमारी सरकार उत्तराखण्ड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। शीतकालीन यात्रा इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। बड़ी संख्या में पर्यटक शीतकालीन यात्रा पर भी आ रहे हैं। सीएम धामी ने कहा आने वाले दिनों में उत्तराखंड बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा। सीएम धामी ने कहा उनकी सरकार लगतार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की ओर से भी सहयोग मिल रहा है। सीएम धामी ने उत्तराखंड को टूरिज्म का हब बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...