32.9 C
Dehradun
Saturday, June 13, 2026


spot_img

जन्मदिन पर सीएम धामी ने DGP को दिए ये निर्देश, कहा मेरे काफिले से…

देहरादून: अपने जन्मदिन हेतु अनेकों कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे मुख्यमंत्री धामी सुबह से ही महत्वपूर्ण घोषणाएं करने में लगे हुए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क माफी के बाद अब सीएम धामी ने डीजीपी उत्तराखंड को निर्देश दिए हैं। डीजीपी अशोक कुमार से उन्होंने कहा है कि उनके काफिले की वजह से जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

गौरतलब है कि हाल ही में सीएम पुष्कर सिंह धामी जब ऊधमसिंहनगर दौरे पर आए थे तो जनता को उनके आगमन से खासा परेशानी हो गई थी। दरअसल उनका काफिला काफी बड़ा होने के चलते जनता को जाम में पसीना बहाना पड़ा। पुलिस द्वारा की गई यातायात व्यवस्था भी फेल हो गई थी।

इसके बाद सीएम धामी ने ये निर्णय भी लिया था कि उनके काफिले को छोटा किया जाए। जिन अधिकारियों की जरूरत नहीं है, उन्हें ना बुलाया जाए। इसी क्रम में आज अपने बर्थडे के मौके पर उन्होंने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों में आते व जाते समय उनके काफिले की वजह से लोगों को अनावश्यक रूप से परेशानी का सामना ना करना पड़े।

मुख्यमंत्री धामी ने डीजीपी से कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही कहा कि ट्रैफिक को अधिक समय तक ना रोका जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके काफिले की वजह से लोगों को आवागमन में अनावश्यक विलम्ब न हो। बता दें कि जनपदों में सभी पुलिस अधीक्षकों को भी इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम अमरनाथ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध:...

0
नई दिल्ली। केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार श्रृद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम अमरनाथ यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध...

एयर इंडिया एआई-171 विमान दुर्घटना की जांच पेशेवर तरीके से की जा रही: राम...

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा है कि एयर इंडिया एआई-171 विमान दुर्घटना की जांच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं के...

पीएम मोदी ने हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को सराहा

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वित्तीय समावेशन और उद्यमिता से लेकर शिक्षा, हेल्थकेयर, साफ़-सफ़ाई, आवास, खेल, विज्ञान और गवर्नेंस तक, महिलाएं...

आत्मविश्वास, सुरक्षित और विश्व पटल में दस्तक का स्वर्णिम कालखंड है पीएम मोदी का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के सर्वाधिक बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री कार्यकाल देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित...

मानसून जनित आपदाओं से निपटने के लिए क्षमता निर्माण पर जोर

0
देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम), गृह मंत्रालय, भारत सरकार तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मानसून पूर्व...