रानीखेत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्वाराहाट विधानसभा के चौखुटिया में मां अग्नेरी देवी के ऐतिहासिक मंदिर प्रांगण में आयोजित अष्टमी मेले में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां अग्नेरी का आशीर्वाद लिया तथा पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने नवरात्र एवं राम नवमी पर्व की सभी को बचाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके बाद सीएम धामी अष्टमी मेला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उनका क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान सीएम धामी ने कई घोषणायें भी की। उन्होंने चौखुटिया व आसपास के क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान किये जाने के लिए आगामी सत्र से चौखुटिया महाविद्यालय में स्नाकोत्तर स्तर पर प्रथम चरण में अर्थशास्त्र व अंग्रेजी विषय की कक्षायें प्रारम्भ करने की घोषणा की। द्वाराहाट क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्राकृतिक स्रोतों के पुर्नजीवित करने की वैज्ञानिक कार्य योजना बनायी जायेगी। ज्योलीकोट, भवाली, खैरना, मजखाली, द्वाराहाट चौखुटिया, कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल्द की कार्य किया जायेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया की क्षमता 30 बेड से बढ़ाकर 50 बेड करने की बात कही।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की पहल पर हिमोत्थान योजना के तहत जागेश्वर धाम के लिए जागेश्वर प्रसादम योजना का भी शुभारंभ किया। इस योजना के तहत जागेश्वर धाम के प्रसाद का अलग स्वरूप देखने को मिलेगा। इसके अंतर्गत जनपद की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा प्रसाद निर्मित किया जाएगा। इस प्रसाद में श्रद्धालुओं को बाल मिठाई मिलेगी, जो शुद्ध पहाड़ी खोया एवं तिल, चौलाई जैसे पहाड़ी उत्पादों से निर्मित होगी। साथ ही तांबे के सिक्के भी दिए जाएंगे। इन सिक्कों में जागेश्वर धाम की प्रतिमा होगी। प्रसाद में जागेश्वर धाम से संबंधित जानकारी की एक छोटी पुस्तक भी होगी। इससे जनपद के प्रसिद्ध ताम्र उद्योग को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही महिलाओं की आर्थिकी भी बढ़ेगी।
सीएम धामी ने किया जागेश्वर प्रसादम का शुभारंभ
Latest Articles
नेपाल में भीषण बाढ़ में 100 लोगों की मौत, 750 लापता
नई दिल्ली। तिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई जिसमें 100...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश के ग्राम सभा भुट्टोवाला के वार्ड नं0-3, में बंगला नाला के ऊपर...
आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के लिए विश्व बैंक जारी रखेगा सहयोगः डोनोहोई
देहरादून। विश्व बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ नॉलेज ऑफिसर पास्कल डोनोहोई ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है...
‘बाला गौरिया’ फिल्म उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं लोक आख्यानों पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर...
भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

















