15.1 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

रूठो को मानने के माहिर हैं सीएम धामी

देहरादून: लीक से हटकर काम करने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रूठे विधायकों को मनाने में भी महारत हासिल है, यह बात विधानसभा के मानसून सत्र में साबित हो रही है. विपक्ष का कोई भी विधायक जब अपने क्षेत्र की माँगों को लेकर सदन के बाहर या भीतर अपनी गतिविधियों से ध्यानआकर्षण करता है तो सीएम धामी उनकी अनदेखी नहीं करते हैं. बड़ी बात यह है कि धामी उनकी माँगों को गम्भीरता से लेने के साथ ही प्रभावी कारवाई करने पर विश्वास करते हैं.

गुरुवार को विधानसभा सत्र के चौथे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा परिसर  में अपनी मांगों को लेकर बैठे पिरान कलियर के विधायक फुरकान अहमद और भगवानपुर की विधायक ममता राकेश के पास गये और उनकी बातों को सुना. मुख्यमंत्री ने दोनों विधायकगणों को अपने कार्यालय कक्ष में वार्ता के लिये आमंत्रित किया. बैठक में दोनों विधायकगणों ने विस्तार से अपनी बात कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि मांगों के समाधान के लिए हरसम्भव प्रयास किया जाएगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इससे पूर्व विपक्ष के दो और विधायकों को अपने कक्ष में बुलाकर उनके क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे. प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन मुख्यमंत्रियों में हैं जो जनसमस्याओं के मामले में विपक्ष के सदस्यों को भी सत्ता पक्ष की तरह ही तरजीह देते हैं. पहले दिन भी उन्होंने सदन में कहा था कि विपक्ष के श्वरों को सुनना भारतीय लोकतंत्र की एक ख़ासियत रही है जिसका खुद अनुशरण करते वे पहले देखे गए हैं.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...