27.5 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

इन कारणों से फट सकता है आपका स्मार्टफोन, भूल कर भी न करें ये गलती

आए दिन हमें न्यूज़ में यह सुनने को मिलता है बात करते हुए या चार्ज लगा हुआ फोन फट गया क्या आपने कभी सोचा है कि किसी भी मोबाइल फोन के फट जाने का क्या कारण होता है। ज्यादातर मामलों में, कंपनियों ने इसमें यूजर की ही गलती बताई है। तो जानिए आखिर हम जाने-अनजाने में ऐसी कौनसी गलतियां कर रहे हैं।

अगर आप अपने स्मार्टफोन को किसी भी लोकल चार्जर या फिर अन्य चार्जर से चार्ज करते हैं, तो यह आपके फोन और बैटरी के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है
जब भी आप फोन को गिराते हैं और कोई गंभीर क्षति होती है, तो इसे तुरंत इस्तेमाल करना बंद कर दें और सर्विस सेंटर पर डिवाइस की जांच करवाएं। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक टूटा हुआ डिस्प्ले या बॉडी फ्रेम पानी या पसीने को डिवाइस में प्रवेश कर सकता है या बैटरी अब उपयोग करने योग्य नहीं हो सकती है। क्षतिग्रस्त फोन का उपयोग करना जोखिम भरा है।

अगर आप किस सस्ती बैटरी का प्रयोग कर रहे हैं, तो यह जल्दी गर्म होने एवं फूलने जैसी समस्या के कारण ब्लास्ट भी हो सकती है। इसके अलावा चार्जिंग सर्किट और इनपुर पावर में किसी भी प्रकार का फॉल्ट होता है, तब भी बैटरी अधिक गर्म होकर आग पकड़ सकती है और फट सकती है।

यदि आपका डिवाइस असामान्य रूप से गर्म हो रहा है तो इसे एक तरफ रख दें, चार्जिंग से अनप्लग करें और इससे दूर रहें।

लोकल रिपेयर शॉप पर अपने फोन की मरम्मत करवाने से बचें। केवल अथॉराइज्ज कंपनी सर्विस सेंटर पर जाएं।
कार चार्जिंग एडॉप्टर का उपयोग करने की तुलना में ड्राइविंग करते समय अपने फोन को चार्ज करने के लिए पावर बैंक का उपयोग करना अधिक सुरक्षित है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि भारत में, कार मालिक थर्ड पार्टी वेंडर से एक्सेसरीज़ इंस्टॉल करवाते हैं और ऐसे में वायरिंग की इंटिग्रिटी से समझौता किया जा सकता है। इससे पावर में अचानक बढ़ सकता है जिससे आपका फोन फट सकता है।

कई लोगों की आदत रातभर के लिए फोन को चार्जिंग पर लगा देने की होती है। ऐसा न करें। फोन को रातभर चार्ज करने से इसकी बैटरी लाइफ कम होती है और जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही बैटरी ओवरहीट हो सकती है, जिससे उसके फटने का खतरा पैदा हो जाता है।

अक्सर लोग फोन को चार्ज पर लगाते वक्त ध्यान नहीं रखते कि उस पर सीधी धूप तो नहीं पड़ रही। इसका ध्यान रखें,सीधी धूप पड़ने से फोन की बॉडी गर्म होती है और इस वजह से फोन ओवरहीट हो जाता है। और फोन फटने का खतरा होता है।

अपने स्मार्टफोन पर चार्ज करते समय, उसके ऊपर कुछ रख कर अनावश्यक दबाव न डालें

पावर स्ट्रिप या एक्सटेंशन कॉर्ड का उपयोग करने से शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...