25.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

युवाओं और कर्मचारियों पर कैबिनेट की ख़ास मेहरबानी, प्रदेश में सबसे पहली पसंद बने सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवाओं से किया गया वादा पूरा कर दिया है। शुक्रवार आधी रात तक चली कैबिनेट में धामी सरकार ने शिक्षा और खेल से जुड़े कई कल्याणकारी निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सोच और कार्यकुशलता का ही परिणाम है कि घोषणा के चंद दिनों बाद ही उन्हें कैबिनेट में मंजूरी दे दी गई। इतना ही नहीं धामी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को भी 3% महंगाई भत्ते की मंजूरी दी है।

प्रदेश में शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों को निशुल्क जूता और बैग हेतु DBT के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं 10वीं और 12वीं के छात्रों को भी टेबलेट हेतु DBT के माध्यम से दी जाने वाली 190 करोड रुपए की धनराशि को धामी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इतना ही नहीं उच्च शिक्षा पढ़ने वाले छात्रों को टैबलेट देने की भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके अलावा प्रारंभिक शिक्षा में स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धामी सरकार ने गढ़वाली कुमाऊनी जौनसारी गुरुमुखी बांग्ला भाषा में सभी पुस्तकों को प्रकाशित करने का भी फैसला लिया है।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा रास्ता

सीएम धामी ने प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए कहाँ एक ओर हाल में ही खेल नीति 2021 लागू की है वहीं बीती कैबिनेट में धामी सरकार ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना करने का भी निर्णय लिया है। इसके अलावा खेल से जुड़ी अन्य गतिविधियों के लिए सीएम धामी हर ग्राम पंचायत में ओपन जिम खोलने की भी घोषणा पहले ही कर चुके हैं।

कर्मचारियों पर मेहरबान धामी सरकार

राज्य कर्मचारियों के हित में धामी सरकार लगातार बेहतर से बेहतर करने का प्रयास कर रही है। बीती कैबिनेट में भी धामी सरकार ने राज्य कर्मचारियों के 3% महंगाई भत्ते को भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा उपनल कर्मियों को भी प्रोत्साहन राशि अब हर महीने देने का भी निर्णय लिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गोल्डन कार्ड समेत कर्मचारियों के लंबे समय से चल रही मांगों का हल निकाला चुके हैं। साथ ही धामी सभी कर्मचारियों संगठनों से लगातार संपर्क में हैं। बीते 5 महीने में उन्होंने लगभग हर कर्मचारी संगठन से संवाद कर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया है यही कारण है कि राज्य कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...