24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

उत्तराखंड: कोरोना की नई SOP जारी, एक साथ जमा नहीं हो सकेंगे 100 से ज्यादा लोग

देहरादून: देश मे ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद कोरोना का खतरा बढ़ गया है। वही देहरादून में ओमिक्रॉन का एक मामला सामने आया है। इसके बाद से प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। वही देहरादून में अब किसी भी आयोजन में अधिकतम 100 लोग ही जमा हो सकेंगे। इसमें नए साल का जश्न भी शामिल है। खास बात यह है कि होटल में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिन्होंने पहले से बुकिंग करवा रखी है।

देहरादून डीएम डॉ. राजेश ने बताया कि WHO ने कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को वैरिएंट ऑफ कंसंर्न (VOC) घोषित किया है। यह बेहद तेजी से फैलने की क्षमता रखता है। भारत सरकार के सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ऑमिक्रॉन की प्रभावी रोकथाम के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि ओमिक्रॉन की रोकथाम को देखते हुए क्रिसमस और नव वर्ष के मौके के लिए एसओपी जारी की गई है।

इसके अनुसार नव वर्ष का कार्यक्रम सादे रूप से ही मनाया जाएगा। जिसमें अधिकतम 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे। होटल स्वामियों को कमरों और परिसर को नियमित रूप से सैनिटाइज करना होगा। दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर संबंधित होटल स्वामी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अन्य राज्य से आ रहे पर्यटकों को आने से 72 घंटे पहले की निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट या डबल डोज वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।

संक्रमण रोकथाम के लिए सभी आयोजित कार्यक्रम अधिकतम रात 10 बजे तक ही किए जा सकेंगे। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में किसी भी तरह के आयोजन संबंधी गतिविधियां पूरी तरह वर्जित होंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार देर शाम सचिवालय में कैबिनेट बैठक के बाद कोविड-19 ओमिक्रॉन वैरिएंट के बचाव से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी प्रभारी मंत्रियों से जिलों का भ्रमण कर इस संबंध में स्थिति का जायजा लेने को कहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...