20.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

चारधाम यात्रा पर CM धामी का बड़ा बयान

देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रियों की हाल में शासन की ओर से तय की गई 38 हजार की सीमा को बढ़ाने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसी कोई संख्या निर्धारित नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की संख्या अधिक बढ़ेगी तो इस पर विचार किया जाएगा।

आपको बता दें कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले शासन ने आदेश जारी कर चारों धामों में प्रतिदिन दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या तय कर दी थी। यमुनोत्री धाम में 4 हजार, गंगोत्री में 7 हजार, केदारनाथ में 12 हजार तथा बदरीनाथ में 15 हजार की संख्या तय की गई थी। होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी की तरफ से भी डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर आदेश वापस लेने की मांग की थी।

मंगलवार को गंगोत्री धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी से पत्रकारों ने शासन के आदेश पर प्रतिक्रिया मांगी। इस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसी कोई संख्या निर्धारित नहीं की गई है। हालांकि उन्होंने धामों में तीर्थयात्रियों की अधिक संख्या होने पर इस पर विचार करने की बात कही।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने तीर्थयात्रियों की संख्या तय नहीं करने संबंधी सीएम के बयान का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा से जुड़े कारोबारियों को यात्रा सीजन से बड़ी उम्मीदें हैं। ऐसे में धामों में प्रतिदिन दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या तय करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ती भी है तो चारों धामों में संख्या बराबर रहनी चाहिए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...