चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएम मान को रात को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इससे पहले उनकी तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से शुक्रवार शाम को होने वाली कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया था। इस मीटिंग में प्रदेश में बाढ़ के हालातों के चलते ही राहत कार्यों में तेजी लाने के संबंध में चर्चा की जानी थी।
फोर्टिस अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियां खड़ी हैं। वहीं पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। अस्पताल के बाहर व मुख्य गेट पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। बता दें कि एक दिन पहले सीएम मान की तबीयत खराब हुई थी, जब वह पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने के लिए जाने वाले थे।
फोर्टिस अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियां खड़ी हैं। वहीं पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। अस्पताल के बाहर व मुख्य गेट पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। बता दें कि एक दिन पहले सीएम मान की तबीयत खराब हुई थी, जब वह पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने के लिए जाने वाले थे।
सीएम मान की जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम गठित की गई है। फोर्टिस अस्पताल की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक उनकी पल्स रेट में सुधार हुआ है। अभी फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में है। मेडिकल टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि पहले चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे, लेकिन डॉक्टर की तरफ से सलाह दी गई कि मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती करवाने की जरूरत है। इसके तुरंत बाद उनको फोर्टिस अस्पताल लाया गया। अस्पताल में सुरक्षा के साथ ही तुरंत जरूरी इंतजाम किए गए, जिसके बाद ही उनका इलाज शुरू किया गया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अस्वस्थता के कारण शुक्रवार शाम को होने वाली पंजाब कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति पर चर्चा और राज्य में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए शाम 4 बजे बैठक बुलाई थी। उनकी स्वास्थ्य स्थिति में कोई सुधार नहीं होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई थी। मुख्यमंत्री मान वायरल बुखार से पीड़ित हैं और वीरवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा नहीं कर पाए थे।
सीएम मान अस्पताल में भर्ती: फोर्टिस मोहाली में चल रहा इलाज, तबीयत बिगड़ने पर स्थगित की थी कैबिनेट मीटिंग
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















