24.3 C
Dehradun
Saturday, August 29, 2026


spot_img

सीएम तीरथ का जिलाधिकारियों को दो टूक संदेश, रोजाना दो घटें जिलों में लगानी होगी चौपाल |Postmanindia

यूं तो हर मुख्यमंत्री का अपने काम करने का तरीका अलग अलग होता है, लेकिन जनता से संवाद कायम रखना और उनकी परेशानी को समझने की सूजबुझ हर किसी मुख्यमंत्री में नहीं होती. लेकिन जिनमें होती है उनकी सोच धरातल ओर दिखने लगती है. सीएम तीरथ सिंह रावत भी इन दिनों कुछ अलग तेवर में ही नजर आ रहे हैं. जहां एक और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आम जनता के साथ मेल मुलाकात कर अपनी सादगी का परिचय दे रहे हैं वही प्रदेश के अफसरशाही के पेंच कसने भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अच्छे से आते हैं. यही कारण है कि उन्होंने प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों को कैंप ऑफिस में ना बैठने के बजाय अपने दफ्तर पर ही बैठने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यह निर्देश इसलिए जारी किए हैं ताकि आगंतुक आम जनता को कष्ट न हो. आम जनता की जिलाधिकारी तक आसानी से पहुंच सके. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि जिलाधिकारी रोजाना दो घंटे जनता से मिलकर उनकी समस्या सुनेंगे और तुरंत निस्तारित करेंगे. इतना ही नहीं सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को पूरा सम्मान हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये साथ ही सभी जिलाधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय सुनिश्चित करें. नियमित रूप से अपने जिलों के विधायकगणो से बैठक कर यथासंभव जनसमस्याओ का समाधान करेंगे और इसकी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में लेक्चर बनने के लिए पास करना होगा TET, प्रमोशन के आधार पर मिलेगा प्रमोशन

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...