23.6 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

उत्तराखंड में कोरोना से निपटने के लिए सीएम तीरथ ने तैनात किए 15 नोडल अधिकारी |Postmanindia

राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 की दूसरी लहर पर प्रभावी रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है इसके लिए विभिन्न कार्यों तथा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रवासी मूवमेंट, गाँवों में होम आइसोलेशन आदि व्यवस्थाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए मुख्यमंत्री तीरथ कि निर्देश पर नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं. नोडल अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से कार्यवाही मॉनिटरिंग के लिए अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार को अवगत कराया जाएगा. अपर मुख्य सचिव द्वारा दैनिक रूप से समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारियों के माध्यम से कोविड-19 हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी. जिसके बाद समय-समय पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा. आपको बताते हैं कि अधिकारियों को क्या जिम्मेदारी दी गई.

  • प्रदेश में दवाइयों और ऑक्सीजन की कालाबाजारी ना हो सके इसके लिए अमित कुमार सिन्हा को नोडल अधिकारी बनाया गया है.
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अमित कुमार सिन्हा, निवेदिता कुकरेती और वंदना को नोडल अधिकारी बनाया है
  • सीएसआर फंडिंग के लिए राधिका झा और नीरज खैरवाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है
  • ऑक्सीजन सप्लाई और इंजेक्शन की सप्लाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सचिन कुर्वे को नोडल अधिकारी बनाया गया है
  • रेमिडिसेविर इंजेक्शन के सही डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी पंकज कुमार पांडे और आर राजेश कुमार को दी गई है
  • ऑक्सीजन टैंकर और उनके ट्रांसपोर्टेशन जिम्मेदारी रंजीत कुमार सिन्हा और केवल खुराना को दी गई है
  • प्रवासी लोगों के आवाजाही उनके गांव में उनके क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाए जाने को लेकर हरीश चंद्र सेमवाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है
  • फायर सेफ्टी का नोडल ऑफिसर आईपीएस मुख्तार मशीन को बनाया गया है
  • होम आइसोलेशन कांटेक्ट ट्रेसिंग का रिधिम अग्रवाल और आशीष कुमार चौहान को नोडल अधिकारी बनाया गया है
  • आईएस नीरज खैरवाल को नोडल सभी जगह पर ऑक्सीजन प्लांट में निर्बाध बिजली पहुंचती रहे इसकी जिम्मेदारी उनकी होगी.

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: कुम्भ समाप्ति के साथ ही हरिद्वार में 3 मई तक कर्फ़्यू

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...

नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता

0
नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों...

उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिये केंद्र सरकार का मिल रहा...

0
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग...