22.2 C
Dehradun
Saturday, September 5, 2026


spot_img

भाजपा अध्यक्ष बोले, कोरोना पर सियासत नहीं सहयोग करे विपक्ष |Postmanindia

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि विपक्ष को कोरोना पर सियासत के बजाय सहयोग करना चाहिए. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व सरकार लोगो को किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना न करना पड़े 24 घण्टे हरेक स्तर पर नजर गड़ाये हैं . भाजपा अध्यक्ष कौशिक कहा कि कोरोना विश्वव्यापी समस्या है और पूरी दुनिया इससे जूझ रही है. उन्होंने कहा कि उतराखण्ड में कोविड के खिलाफ चल रहे अभियान में सरकार पूरी तरह से जुटी है. अस्पतालो में बेड कम पड़ने पर बेड बढ़ाये गए हैं. रेमडिसिविर का स्टॉक बढ़ाया गया है तो कोविड की आड़ में कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का प्रविधान किया गया है.

उन्होंने कहा कि उतराखण्ड में अन्य राज्यों की तुलना में  रिकवरी दर बेहतर है. कांग्रेस को आरोपों के बजाय लोगों के बीच में जागरूकता लाने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी है लेकिन इसका उपचार भय उत्पन्न कर नहीं बल्कि सयंम से कोविड के उपचार के नियमो का पालन कर किया जा सकता है. हमें कोविड को हराने के लिए एक दूसरे का सहयोग करना है नाकि  व्यवस्थाओ में दोष ढूंढकर वातावरण को भयावह बनाना है. उन्होंने कहा कि राज्य में आक्सीजन सहित जरुरी उपकरणो की कोई कमी नहीं है. मुख्यमंत्री  लगातार राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं. 1 मई से राज्य में सभी नौजवानो और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगो का वैक्सिनेशन किया जाएगा. कोरोना पर विजय पाने के लिए सभी का सहयोग जरुरी है कौशिक ने कहा कि कोविड महामारी के इस संकट में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सेवा के कार्यों में दिन रात जुटा है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना से निपटने के लिए सीएम तीरथ ने तैनात किए 15 नोडल अधिकारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...