23.2 C
Dehradun
Sunday, August 30, 2026


spot_img

ग्राउंड जीरों तक पहुँचे सीएम तीरथ, चमोली के सीमावर्ती इलाके का लिया जायजा |Postmanindia

चमोली जिले कि नीती घाटी में ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार सुबह चमोली पहुंचकर सीमावर्ती इलाके का जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ चमोली जिले के प्रभारी मंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत जी और विधायक बद्रीनाथ महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जिस स्थान पर यह घटना घटी है वहां सेना कल रात से ही पूरी तरीके से मुस्तैद है साथ में आई.टी.बी.पी के जवान भी राहत कार्य में लगे हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा जिला प्रशासन कल रात से ही रेस्क्यू कार्यों की मॉनिटरिंग में जुटा हुआ है, इसके साथ ही SDRF भी घटनास्थल के लिए आगे बढ़ी है, जगह जगह सड़क पर ग्लेयसीयर आए हुए हैं जिसकी वजह से घटना स्थल तक बाक़ी की रेस्क्यू टीम को पहुँचने में काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बताया कि अभी तक जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार करीब 400 लेबर बीआरओ के साथ वहां काम कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 लोगों के मृत होने की सूचना अभी तक इस पूरे हादसे में सामने आ रही है, लगभग 392 के करीब लोग सेना के कैंप तक रेक्यू कर पहुंचे हैं, जबकि कुछ लोग अभी घायल अवस्था में है. गौरतलब है कि शुक्रवार रात इस पूरी घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस मामले में तात्परता दिखाते हुए स्वयं प्रभावित इलाके में पहुंचकर हालातों का जायजा लिया. आपको बता दें कि शुक्रवार रात में ही भारत सरकार के ग्रह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने फ़ोन पर बात करते हुए केंद्र की ओर से रेस्क्यू हेतु हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया था जिसके बाद आज सीएम ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए बिना किसी देरी के अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड को मिली 3 हजार रेमडिसिविर इंजेक्शन की खेप, गम्भीर कोरोना मरीज़ों का हो सकेगा इलाज

Advertisement
spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...