देहरादून। हर्षिल धराली में आपदा के बाद से प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे और पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर आपदा से निपटने के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा की तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
धराली हर्षिल में आपदा प्रभावितों को सरकार द्वारा सभी जरूरी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। प्रभावित लोगों को सूखा राशन सहित सभी आवश्यक वस्तुओं का वितरण निरन्तर जारी है तथा प्रभावितों के लिए खाद्यान्न से लेकर स्वास्थ्य और सुरक्षित रुकने की सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। विद्युत विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत की सप्लाई भी युद्धस्तर पर अभियान चलाकर बहाल कर दी गई है जबकि संचार कनेक्टिविटी को पहले ही बहाल कर दिया गया है। रोड कनेक्टीविटी के भी युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। आपदा प्रभावित इलाकों में पहुंच सुनिश्चित करने के लिए महत्पूर्ण गंगनानी के समीप लिमच्यागाड़ वेली ब्रिज का निर्माण भी अंतिम चरण में है। गढ़वाल कमिश्नर ने आपदा प्रभावित क्षेत्र में पुनर्स्थापना, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और खाद्य आपूर्ति सहित सभी जरूरी इंतजामों की समीक्षा की तथा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए तथा संबंधित एजेंसियों को राहत सामग्री का पर्याप्त स्टॉक की उपलब्धता सुनिश्चित रखने और प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव सामग्री के वितरण में तेज़ी लाने के निर्देश दिये।
कमिश्नर गढ़वाल ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर की राहत बचाव कार्यों की समीक्षा
Latest Articles
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्थापित करने और स्थानीय समुदायों...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...
देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...

















