17.8 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

कांग्रेस व भ्रष्‍टाचार एक दूसरे के पर्यायवाची: सीएम धामी

हल्द्वानी: मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के विकास का खाका रखते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम ने 370, राममंदिर, भव्‍य काशी, केदारभूमि पुर्ननिर्माण, समेत अन्‍य पीएम मोदी के अन्‍य कार्यों को सराहना करते हुए कहा कि भाजपा को उत्‍तराखंड में एक बार और वापस लाएं और राज्‍य को विकास के पथ पर अग्रस करें। 2025 तक देश को सर्वश्रेष्‍ठ राज्‍य बनाना है। उन्‍होंने कहा कि भष्‍ट्राचार के आकंठ में डूबी कांग्रेस के काले हाथ की सरकार का अब वापस न आने दें।

सीएम ने कहा कि मैं देवी देवताओं से प्रार्थना करता हूँ कि सब प्रदेशवासियों पर कृपा बनी रही। पीएम सरदार पटेल, बाबा साहेब व पंडित दीनदयाल की तरह अपने कर्तव्य निभा रहे हैं। गीता श्लोक पढ़ते हुए कहा कि सज्जन पुरुष जैसा आचरण करते हैं, दूसरे भी उनका अनुसरण करते हैं। मेरे जैसे सामान्य व्यक्ति को मौका दिया। कोरोना संकट से निपटने में आपकी भूमिका की सब तरफ प्रशंसा हो रही है। कोरोना काल मे हर व्यक्ति को अन्न मिला। आपकी सोच व्यापक है। नमामि गंगे, एक राष्ट्र एक कार्ड योजना ऐसी ही है।

कश्मीर से धारा 370 हटना व राम मंदिर का निर्माण आपके नेतृत्व में ही सम्भव हो सका है। काशी में विकास सबको दिख रहा है आज। आज भव्य काशी है। केदारपुरी के पुनर्निर्माण का मैं स्वयं साक्षी हूँ। आने वाले दिनों में अन्य धामों का विकास भी पीएम के नेतृत्व में होना है। आपका प्रदेश से लगाव किसी से छुपा नही है। आज 17500 करोड़ की योजनाओं का आप शिलान्यास व लोकार्पण करने जा रहे हैं। लखवाड़ परियोजना से देश के छह राज्य लाभान्वित होंगे।

हमने बंगाली समाज के प्रमाण पत्रों से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाया है। आज हमें एम्स के सेटेलाइट सेंटर भी मिलेगा। आपने हमें बड़ी सौगात दी हैं। आज राज्य में एक लाख करोड़ की योजनाओं के काम गतिमान है। 44 साल से लंबित जमरानी बांध परियोजना जल्द ही शुरू होने वाली है। हमारी देवभूमि वीरभूमि भी है। जरनल विपिन रावत का जाना देश व मेरे लिए भी निजी क्षति है। ऐसे पहाड़ के लाल व राष्ट्रभक्त के लिए कांग्रेस ने गली का कुत्ता जैसी बात कहा है। आज हमारी सेना मुहतोड़ जवाब देती है। सीमा क्षेत्र में सड़क व पुलों का निर्माण हो रहा है। हिंदु व हिंदुत्व का फर्क न समझने वाले क्या समझेंगे इसे। इन लोगों ने उत्तराखंड के युवाओं को छला है।

कांग्रेस व भ्रष्‍टाचार एक दूसरे के पर्यायवाची हैं। बताइए क्या ऐसी पार्टी का आप साथ देंगे। ऐसा काला हाथ अब वापस नही आएगी। झाड़ू वाली पार्टी के अक्ल पर भी झाड़ू फिर गई है। ये तुष्टिकरण की राजनीति यहां भी करना चाहते हैं।मगर कामयाब नही होंगे। हम डबल इंजन के साथ विकास कर रहे हैं। संकल्प लीजिये कि राज्य को 2025 तक सर्वश्रेष्ठ बनाना है। हम कभी भी लड़े बिना पीछे नही हटे। पीएम का हार्दिक स्वागत। मैं पथिक हूँ पथ मेरा बस कर्म सिखलाता है मुझे….।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...