30.2 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

सल्ट उप चुनाव में कांग्रेस ने मैदान में उतारी 19 योद्धाओं की टीम |Postmanindia

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सल्ट विधानसभा उप चुनाव के लिए विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की चुनाव संचालन समिति का गठन किया है.

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने संचालन समिति की सूची जारी करते हुए बताया कि सल्ट विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा कुंजवाल की अध्यक्षता में गठित 19 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति में राज्य सभा संसद प्रदीप टम्टा, विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता करण माहरा, विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक मयूख महर, पूर्व विधायक रंजीत रावत, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक सरिता आर्या प्रदेश अध्यक्ष महिला कंग्रेस,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, धीरेंद्र प्रताप उपाध्यक्ष पीसीसी, विजय सारस्वत प्रदेश महामंत्री पीसीसी, हेमंत बगड़वाल उपाध्यक्ष प्रभारी अल्मोड़ा, पीताम्बर पांडे जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा, महेश आर्य अध्यक्ष रानीखेत व विक्रम सिंह रावत ब्लॉक प्रमुख सल्ट को शामिल किया गया है. धस्माना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने चुनाव संचालन समिति से तत्काल चुनाव संचालन की कार्यवाही विधिवत रूप से शुरू करने की अपेक्षा की है.

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कोरोना पॉज़िटिव

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...