राजनांदगांव: रविवार 14 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के खैरागढ़ जिले के राजा फतेह सिंह मैदान से जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में आतंकवादी सीमा पार करते थे। मोदी ने दुश्मनों के घर में घुसकर उनका सफाया कराया। उन्होंने लोगों से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने और और पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आग्रह किया।
शाह ने कहा कि हम पूरे देश में यूसीसी लागू करेंगे। पूरे देश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक समय पर कराएंगे। पानी की तरह नल से गैस कनेक्शन भी देंगे। अमित शाह ने कहा कि कश्मीर हम सबके लिए है। राजनांदगांव के युवक कश्मीर के लिए सीमा पर गोली खाने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस 75 साल से राम मंदिर की मूर्ति को लटका के रखे था। मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में भगवान राम का मंदिर बनवाया। इस राम नवमी पर भगवान राम अपने मंदिर में बर्थडे मनाएंगे। पूर्व सीएम पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि गंगाजल लेकर कसम खाई थी कि शराबबंदी करेंगे लेकिन भूपेश बघेल ने राज्य में शराब की नदियां बहा दी।
शाह ने कहा कि देश में दस साल तक सोनिया मनमोहन की सरकार रही लेकिन कुछ नहीं किया। शाह ने आगे कहा कि हमने धान खरीदी की सीमा बढ़ाई, हमने 3 महीने में मोदी सरकार की कई गारंटी को पूरी की। हमने शुगर फैक्ट्री खोला था जिसे भूपेश सरकार ने बंद कर दिया हम फिर उसे शुगर फैक्ट्री को फिर से चालू करेंगे।
जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसी आदिवासी बेटा-बेटी को राष्ट्रपति नहीं बनाया। भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाया है। अमित शाह ने कहा कि जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दिया था ठीक उसी तरह इस चुनाव में भूपेश बघेल को भारी मतों से हराकर घर भेजिए। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के रहते आरक्षण खत्म नहीं होने वाला। कांग्रेस करना भी चाहेगी तो बीजेपी आरक्षण खत्म करने नहीं देगी।
कांग्रेस ने गंगाजल लेकर खाई थी कसम, लेकिन बहा दी शराब की नदियां: अमित शाह
Latest Articles
हरित अमोनिया समझौते स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम: जे.पी....
नई दिल्ली। रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा है कि हरित अमोनिया समझौते आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण और देश के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन...
गृह मंत्री अमित शाह ने देश में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए अर्धसैनिक...
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वामपंथी उग्रवाद ने प्रभावित क्षेत्रों में विकास को बाधित किया था, लेकिन अब नरेंद्र...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में पुद्दुचेरी कार्यकर्ताओं से किया...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” कार्यक्रम के अंतर्गत...
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए वाणिज्यिक वाहनों हेतु ग्रीन कार्ड प्रणाली लागू
नई दिल्ली। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आज से वाणिज्यिक यात्री वाहनों के लिए...
सीएम धामी ने मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की...
















