29.7 C
Dehradun
Friday, August 7, 2026


spot_img

2500 रुपये रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

देहरादून। विजीलेंस ने चकबंदी लेखपाल वृजमोहन सिंह, जनपद हरिद्वार को 2500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान पर शिकायत अंकित करायी गयी कि उसकी माताजी के नाम प्रहलादपुर खानपुर में स्थित कृषि भूमि, को आबादी में परिवर्तित करने की एवज में क्षेत्र के चकबन्दी लेखपाल वृजमोहन सिंह द्वारा रिश्वत की माँग की जा रही है जिसके विरूद्ध वह कानूनी कार्यवाही चाहता हैं।
उक्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आज चकबंदी लेखपाल बृजमोहन सिंह, को शिकायतकर्ता से 2500 रू0 (ढाई हजार रूपये) रिश्वत लेते हुए चकबन्दी कार्यालय बसेड़ी खादर, लक्सर जनपद हरिद्वार, से सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।
यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्र ने विमानन टरबाइन ईंधन में इथेनॉल मिलाने के दावों को खारिज किया

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने उन दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि सरकार विमानन टरबाइन ईंधन...

सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने पंजाब और दिल्ली में संचालित एक अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया...

लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित

0
नई दिल्ली। लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007, आयकर...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए गोबर्धन...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 23,731 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना गोबरधन को मंजूरी दे दी।...

चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार...