31.6 C
Dehradun
Friday, April 3, 2026


spot_img

कोऑपरेटिव बैंकों में 167 चयनित अभ्यर्थियों को सहकारिता मंत्री ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को राज्य सहकारी संघ दीपनगर स्थित सभागार में आईबीपीएस के माध्यम से चयनित 167 चयनित अभ्यर्थियों को  नियुक्ति पत्र प्रदान किये। चयनित 167 अभ्यर्थी टिहरी जनपद हरिद्वार देहरादून उधम सिंह नगर नैनीताल पिथौरागढ़ अल्मोड़ा कोटद्वार और चमोली में जॉइनिंग करेंगे आईबीपीएस के माध्यम से वर्ग 3 लिपिक वर्ग 2 कनिष्ठ सहायक कनिष्ठ शाखा प्रबंधक वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के पदों पर चयन हुआ है। सहकारिता  मंत्री और सहकारिता सचिव के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर चयनित अभ्यर्थियों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा चयनित अभ्यर्थी सीमा बिष्ट ने कहा कि उन्हें बेहद प्रशंसा है कि स्वयं सहकारिता  मंत्री एवं सचिव सहकारिता उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे हैं।
सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि नव वर्ष से पूर्व यह उपहार निश्चित ही आपके जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाएगा। आपके जीवन में सफलता का यह दिन मेहनत, समर्पण और लगन की वजह से ही आया है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग कार्य सामान्य कार्य नहीं बल्कि एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। सहकारिता सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश की बैंकिंग व्यवस्था और अधिक मजबूत की जा रही है, ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सहकारी एवं जिला सहकारी बैंकों में  प्रयास है कि शत प्रतिशत नियुक्ति कर ली जाए जल्द ही अन्य पदों पर भी नियुक्ति कर ली जएगी और वह आशा करते हैं कि सभी चयनित अभ्यर्थी सहकारिता आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए ईमानदारी  निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर अपर निबंधक सहकारिता ईरा उप्रेती, आनंद शुक्ल, संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल, मंगला त्रिपाठी, प्रबंध निदशक उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ रमिंद्री मंदरवाल एवं सहकारिता से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पश्चिम एशिया संकट: US ने ईरान के सबसे ऊंचे पुल को हवाई हमले में...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के 34वें दिन ईरान को दो बड़े झटके लगे हैं। पहला, राजधानी तेहरान को करज शहर से जोड़ने वाले...

बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मुलाकात

0
नई दिल्ली। बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने नई दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया...

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का किया आह्वान

0
नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हाल में हुए हमलों की निंदा करते...

एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर

0
देहरादून। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चारधाम यात्रा के दौरान किसी...

प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकारः...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।...