26.4 C
Dehradun
Monday, July 13, 2026


spot_img

उत्तराखंड में इस जिले में दो माह बाद मिला कोरोना संक्रमित

जोशीमठ: उत्तराखंड में कोविड कफ्यू भले ही लागू है, लेकिन, लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे कोरोना का खतरा फिर बढ़ रहा है। वही सोमवार को उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में दो माह बाद कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। जिसके बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है। जानकारी के मुताबिक उक्त मरीज पांडुकेश्वर में ऑल वेदर रोड पर मजदूरी का कार्य करता है। संक्रमित मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपेश्वर रेफर किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. राजीव गर्ग ने कोरोना मरीज की पुष्टि की है।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 22 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 45 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 609 पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7362 लोगों की जान जा चुकी है। इसलिए आप सबसे ये अपील की कोरोना अभी गया नहीं है, जितनी घातक दूसरी लहर थी उससे ज़्यादा खतरनाक तीसरी लहर हो सकती है। इसलिए मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल कीजिये और जितना हो सके घर से बाहर कम से कम निकले।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड एफडीए, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला राष्ट्रीय...

0
देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु 3.68 करोड़, कोषागार...

स्वैच्छिक परिवार नियोजन समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वैच्छिक परिवार नियोजन, जागरूक निर्णय और स्वस्थ परिवार समावेशी...

वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत, राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने...

0
नई दिल्ली।  भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट जाने से पंद्रह भारतीय...

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने दो लाख ऋण मंजूरी का आंकड़ा पार...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना – पीएमएफएमई ने देश भर में दो लाख से ज़्यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को ऋण...