24.5 C
Dehradun
Tuesday, March 31, 2026


spot_img

एक बार फिर कोरोना ने दी दस्तक, पिछले 24 घंटे में मिले 108 नए मरीज

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसारने लगा है। लगातार कोरोना संक्रमितो के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं बीते शुक्रवार को 108 नए कोरोना संक्रमितो की पुष्टि हुई है। जिसके बाद से स्वास्थय विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जबकि दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक संक्रमित की मौत हुई है।

स्वास्थय विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 592 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 108 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें से एक बार फिर देहरादून जनपद से सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।

देहरादून जिले में 53, नैनीताल में 17, हरिद्वार में 10, टिहरी में 13, पिथौरागढ़ में 6, पौड़ी में 4, चंपावत में 3, अल्मोड़ा और ऊधमसिंहनगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। वहीं दून मेडिकल कॉलेज में एक संक्रमित की इलाज के दौरान ही मौत हो गई।

बता दें वर्तमान में 283 सक्रिय मामलें हैं। इसमें से अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। जनवरी माह से प्रदेश में कुल 1004 संक्रमित मिले हैं। इसमें से 713 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जबकि आठ कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

हरित अमोनिया समझौते स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम:  जे.पी....

0
नई दिल्ली। रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा है कि हरित अमोनिया समझौते आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण और देश के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन...

गृह मंत्री अमित शाह ने देश में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए अर्धसैनिक...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वामपंथी उग्रवाद ने प्रभावित क्षेत्रों में विकास को बाधित किया था, लेकिन अब नरेंद्र...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में पुद्दुचेरी कार्यकर्ताओं से किया...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” कार्यक्रम के अंतर्गत...

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए वाणिज्यिक वाहनों हेतु ग्रीन कार्ड प्रणाली लागू

0
नई दिल्ली। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आज से वाणिज्यिक यात्री वाहनों के लिए...

सीएम धामी ने मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की...