30.3 C
Dehradun
Monday, March 30, 2026


spot_img

भारत में बढ़ रहा कोरोना वेरिएंट, ये है लक्षण…

दुनिया के कई देशों में कोविड-19 संक्रमण फिर से फैलने लगा है. समय के साथ इस वायरस के नए-नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं और म्यूटेशन के कारण यह वायरस अपने लक्षण भी बदल रहा है. चीन में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए सब-वेरिएंट ने तबाही मचा रखी है.

जानते हैं ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट BF.7 के क्या हैं लक्षण…

मुख्य रूप से ऊपरी श्वसन संक्रमण का कारण बनता है. इससे संक्रमित होने से सीने के ऊपरी हिस्सों और गले के पास दर्द होता है. इस वेरिएंट से संक्रमित मरीज को गले में खराश, छींक, बहती नाक, बंद नाक की शिकायत हो सकती है.

ऐसे मरीज को बिना कफ वाली खांसी, कफ के साथ खांसी, सिरदर्द के लक्षण दिखते हैं. इसके साथ ही मरीज को बोलने में परेशानी होती है और मांसपेशियों में दर्द बना रहता है.

ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट BF.7 से संक्रमित होने पर कुछ मरीजों को उल्टी और दस्त हो सकते हैं. डॉक्टरों की सलाह है कि ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत कोविड टेस्ट कराना चाहिए, क्योंकि सेल्फ आइसोलेशन और रिकवरी दवाओं के जरिए मरीज को संक्रमण से जल्द ठीक किया जा सकता है.

लगातार खांसी के साथ संक्रमित शख्स को कंपकंपी के साथ बुखार आ सकता है. उसको गंध ना आने की शिकायत भी हो सकती है. सांस लेने में दिक्कत और थकान का अनुभव भी होता है.

भारत में पिछले कई दिनों से एक दिन में 200 से कम मामले सामने आ रहे हैं. जहां तक ​​बीएफ.7 की बात है, अब तक पुष्टि किए गए सभी चार मामले जुलाई और अक्टूबर के बीच सामने आए. इनमें से तीन गुजरात में, एक ओडिशा में मिला. मरीजों को आइसोलेट किया गया, उनका इलाज किया गया और वे ठीक हो गए.

BF.7 के मामले में बीमारी की गंभीरता अधिक नहीं है. वास्तविक चिंता यह है कि यह लोगों की संख्या को संक्रमित कर सकता है. क्योंकि इसका म्यूटेशन बहुत तेजी से हो रहा है. देश में अभी रिकवरी रेट अधिक है, लेकिन अगर कोरोना के प्रसार पहले के प्रकारों की तुलना में अधिक है, तो मौतें अधिक हो सकती हैं.

BF.7 की R0 वैल्यू 10 से 18.6 है. यानी इस वेरिएंट से संक्रमित एक व्यक्ति औसतन 10 से 18 लोगों को संक्रमित कर सकता है. WHO के अधिकारियों का मानना है कि ये अब तक के सभी वेरिएंट में सबसे ज्यादा है. इससे पहले डेल्टा की R0 वैल्यू 6-7 और अल्फा की R0 वैल्यू 4-5 थी.

BF.7 वेरिएंट का पहला केस चीन के इनर मंगोलिया प्रांत में मिला था. अब तक ये वायरस भारत, अमेरिका, यूके, बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, डेनमार्क समेत कई यूरोपीय देशों में फैल चुका है.

BF.7 वेरिएंट कोरोना के स्पाइक प्रोटीन में एक खास म्यूटेशन से बना है, जिसका नाम है R346T. इसी म्यूटेशन की वजह से इस वेरिएंट पर एंटीबॉडी का असर नहीं होता.

भारत सरकार ने एयरपोर्ट पर विदेश से आए लोगों की रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी है. चीन से आने-जाने वाली फ्लाइट पर पहले से ही प्रतिबंध है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमित शाह का बड़ा एलान: असम में लागू होगा UCC, घुसपैठियों को करेंगे बाहर

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के ढेकियाजुली और तिहु में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य की...

नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक आयोजित

0
नई दिल्ली।  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक...

‘नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय’, बैंकों ने...

0
नई दिल्ली। बैंकों ने आरबीआई से नई विदेशी मुद्रा सीमा का पालन करने के लिए तीन महीने का समय देने का आग्रह किया है।...

भारत विश्व गुरु की राह परः दून में नीति, तकनीक और जनभागीदारी पर मंथन

0
देहरादून। सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में “भारतः विश्व...

लाल आतंक का अंत: एक दशक में दस हजार से ज्यादा माओवादियों ने किया...

0
नई दिल्ली। सुरक्षा दबाव और पुनर्वास प्रयासों के संयोजन ने देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले विद्रोहों में से एक माओवाद को...