23.2 C
Dehradun
Monday, September 14, 2026


spot_img

पंचायतों में अनटाइड फंड से हो सकेगा कोरोना कार्यों का भुगतान |Postmanindia

कोविड –19 के प्रभावी रोकथाम के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं से सम्बन्धित कार्यों का भुगतान अब राज्य वित्त / केन्द्रीय वित्त के अनटाइड फंड से किया जा सकेगा. वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में पंचायतीराज विभाग को लिखित स्वीकृति जारी कर दी गई है. इसकी पुष्टि निदेशक पंचायतीराज हरीश चंद सेमवाल ने की है. वित्तीय वर्ष 2020-21 ग्राम पंचायतों द्वारा कोविड-19 के प्रभावी रोकथाम हेतु विभिन्न कार्य किये गये थे एवं राज्य सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में ग्राम पंचायतों में क्यारंटीन सेन्टर – विद्यालय भवन / पंचायत भवन या अन्य सामुदायिक भवनों में बनायें गये थे. उपरोक्त कार्यों से सम्बन्धित लम्बित भुगतान के निदान हेतु ग्राम पंचायतों को आवंटित अनुदान (राज्य वित्त / केन्द्रीय वित्त untied fund) की मद से भुगतान किये जाने हेतु अनुमन्य किया गया है.

अब ग्राम पंचायत उक्त लम्बित भुगतान को अपने-अपने जिला पंचायतराज अधिकारी अनुमोदन / स्वीकृति उपरान्त राज्य वित्त / केन्द्रीय वित्त (untied fund) से कर सकेंगी. इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2021-22 में कोविड -19 की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायतों साफ-सफाई, सेनेटाईजेशन, क्वारंटीन सेंटर में आवश्यक प्रबन्ध अथवा राज्य सरकार के निर्देश पर विशेष रूप से निर्वहन की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं से सम्बन्धित कार्यों का भुगतान राज्य वित्त / केन्द्रीय वित्त untied fund से किया जा सकेगा. उपरोक्त पीपीकार्यों हेतु रू० 20,000.00 (रू0 बीस हजार मात्र) तक की सीमा तक ग्राम पंचायतें स्वयं कर सकेंगी. इससे अधिक व्यय के लिए अपने अपने जिलापंचायत राज अधिकारी के जरिए जिलाधिकारी से स्वीकृति लेनी होगी.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में घर बैठे मोबाइल पर मिलेगी कोविड सम्बंधी हर जानकारी

Advertisement
spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...