मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों के ख़िलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है. इसके साथ ही धामी ने बाकी अधिकारियों को साफ संदेश भी दे दिया है, अगर संभलें नहीं तो और भी कठोरतम कारवाई हो सकती है. सरकार ने चीनी घोटाला आरोपी मुख्य अभियंता आरके सेठ के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं. सचिव गन्ना एवं चीनी विकास चंद्रेश यादव द्वारा जारी आदेश में आरके सेठ पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर की गई है. आपकी जानकारी के लिए बताएँ कि साल 2016 से 2019 के बीच जसपुर के नादेही चीनी मिल में 500 क्विंतल चीनी चोरी का मामला सामने आया था. ऑडिट जांच में फर्जी बिल, चीनी चोरी, रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ जैसी अनियमितता बड़े स्तर पर पाये गए. विभाग द्वारा जारी पत्र में आरके सेठ और तत्कालीन गन्ना सचिव विनोद शर्मा के बीच सांठगाँठ की भी जांच की संस्तुति की गई है.
भ्रष्टाचार का आरोपी अफसर सस्पेंड, सीएम धामी के आदेश पर करवाई |Postmanindia
Latest Articles
ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार
नई दिल्ली। ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्स खेल संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति...
नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्न हो गई। इसके माध्यम से 464 तीर्थ यात्रियों...
प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...
आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...
गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे।
दो दिवसीय यह...

















