29.1 C
Dehradun
Saturday, March 14, 2026


spot_img

देश की सबसे लंबी मिलेट क्रांति साइकिल रैली का आगाज

देहरादून: नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था, उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद एवं हार्दिक फिल्म्स के सहयोग से बैशाखी के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अन्न के सपने को साकार करने के लिए देहरादून सीएम आवास से सुबह 6:30 बजे कृषि मंत्री उत्तराखंड सरकार गणेश जोशी ने देश की प्रथम एवम् सर्वाधिक लंबी मिलेट क्रांति साइकिल रैली जोकि 300किमी की देहरादून से चमोली जिले के दूरस्थ गांव मुदोली तक 3 दिवसीय यात्रा करेगी।

जिसे विधिविधान से औली राष्ट्रीय मैराथन की रजत पदक विजेता धावक अंजली चौहान के हाथों में मशाल जलाकर रैली को रवाना किया। इस रैली के मुख्य उद्देश्यों में पहाड़ से होते बेतहाशा पलायन, मोटे अनाजों के प्रति पहाड़वासियों की उदासीनता को दूर करना, मोटा अनाज गरीबों का भोजन है। इस भ्रम को तोड़ना, मोटे अनाजों की पोस्टिकता का महत्व बतलाना तथा बाजारीकरण के इस दौर में मोटे अनाजों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ती मांग, पहाड़ के नौजवानों को मोटे अनाजों की खेती कर इसके व्यवसायिक फायदे बतलाना मुख्य है।

रैली में देशभर से आए साइक्लिस्ट में नौजवान से लेकर 72 वर्षीय साइक्लिस्ट भी काफ़ी उत्साह में नजर आए। दूनवासियों ने रैली का पुष्प वर्षा करके रैली को अपना समर्थन दिया।जिसमे हर्रावाला क्षेत्र से सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह चौधरी एवम समस्त कॉलोनी वासियों ने भी रैली का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया और अपनी शुभकामनाए दी।

इस दौरान नथुली महिला सशक्तिकरण संस्था की कोर कमेटी से संस्थापिका सुमन नैनवाल, आर्किटेक देवेश नैनवाल, पुष्पा मानस, मधुबेरी, आशा श्रीवास्तव,भूपेश जोशी माउंटेनियर कलम सिंह बिष्ट एवं राजबीर सिंह कंडारी आदि मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...

सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...

0
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...

0
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्‍मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

0
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...

मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...