16.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

रुद्रप्रयाग में भी 10 मई तक बढ़ाया गया कोविड कर्फ़्यू, पढ़े नई गाइडलाइन |Postmanindia

देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, चमोली, चम्पावत, टिहरी के बाद रुद्रप्रयाग में भी दिनांक 10 मई, 2021 (सोमवार) प्रातः 06:00 बजे तक जनपद रुद्रप्रयाग के नगरीय/ग्रामीण क्षेत्र में कोविड कर्फ़्यू लगाने के आदेश जारी हो हैं. डीएम रुद्रप्रयाग आदेश जारी करते हुए रुद्रप्रयाग नगर पालिका का सम्पूर्ण क्षेत्र, सतेरखाल, चोपता, तिलवाड़ा सुमाड़ी, मयाली, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, उखीमठ, सोनप्रयाग में पूर्णत कोविड कर्फ़्यू लगाने आदेश जारी किए हैं. इसके अतिरिक्त संबंधित एसडीएम आवश्यक समझें तो भीड़-भाड़ वाले अन्य कस्बों/ बाजारों में उक्तानुसार अपने स्तर से पूर्णतः कोरोना कर्फ़्यू लगाने हेतु स्वतंत्र होंगे.

  • इस दौरान निजी वाहनों का आवागमन भी पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा.
  • फल, सब्जी की दुकानें, डेरी, बेकरी, मीट-मछली की दुकानें, राशन/पर्चुन की दुकानें, सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानें तथा पशुचारा की दुकानें दोपहर 1:00 बजे तक ही खुली रहेंगी.
  • चिकित्सालयों तथा मेडिकल स्टोर की दुकानें 24 घण्टे खोलने हेतु छूट प्रदान की गई है.
  • पेट्रॉल पम्प व गैस आपूर्ति पूरे समय खुली रहेगी.
  • आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों तथा सरकारी वाहनों को केवल ड्यूटी हेतु में छूट रहेगी.
  • हवाई जहाज, ट्रेन तथा बस से यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आवागमन में छूट आवागमन होगी.
  • विवाह से संबंधित समारोहों में प्रवेश करने के लिये बैंकेट हॉल/ सामुदायिक हॉल और विवाह समारोह से संबंधित व्यक्तियों/वाहनों की आवाजाही हेतु प्रतिबन्धों के साथ छूट रहेगी.विवाह समारोह स्थल पर 20 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं हो सकेंगे.
  • सार्वजनिक हित के निर्माण कार्य गतिमान रहेंगे तथा इनसे जुड़े हुए कार्मिक एवं मजदूरों तथा निर्माण सामग्री के वाहनों के आवागमन में छूट रहेगी.
  • औद्योगिक इकाइयों तथा इनके वाहनों एवं कर्मियों को आने-जाने की छूट होगी.
  • जिन होटल/रेस्टॉरेन्ट द्वारा खाने की होम डिलिवरी की जाती है, उन्हें खाने की डिलिवरी किये जाने की अनुमति प्रदान की जाती है, किन्तु ऐसे होटल/रेस्टोरेन्ट में यात्रियों को बैठाकर खाना खिलाने पर पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा.
  • जनपद में शवयात्रा से संबंधित वाहनों को छूट रहेगी तथा अंतिम संस्कार में 20 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित नहीं हो सकेंगे.
  • केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार के अधीन समस्त शासकीय कार्यालय (आवश्यक सेवा के कार्यालयों को छोड़कर) बन्द रहेंगे.
  • मालवाहक वाहनों के आवागमन में छूट रहेगी.वास्तविक रूप से चिकित्सालय उपचार हेतु जाने वाले वाहनों के आवागमन में छूट रहेगी.
  • पोस्ट ऑफिस, बैंक यथा समय खुले रहेंगे.
  • ज़िले में या ज़िले से बाहर आवागमन हेतु छूट प्रदान की गई है.

यह भी पढ़ें: प्रदेश में ज्यादा सख्ती के साथ बढ़ेगा कर्फ़्यू, गाइडलाइन में भी सख्ती के निर्देश

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...