27.2 C
Dehradun
Friday, September 18, 2026


spot_img

क्रिकेटर ऋषभ पंत ने बताया कैसे हुआ भयानक हादसा, कहा- अचानक आई नींद की झपकी और ये सब हो गया

इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बीएमडब्ल्यू कार का दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया है. कार हादसे में उन्हें पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं. हादसा उस वक्त हुआ जब वह दिल्ली से वापस अपने घर रूड़की जा रहे थे. वहीं ऋषभ पंत का हादसे के बाद पहला बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान वह खुद गाड़ी चला रहे थे और रात ज्यादा होने की वजह से उन्हें झपकी आ गई थी. इसी दौरान गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. 

इस गंभीर हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची है और वह विंडो स्क्रीन तोड़कर किसी तरह कार से बाहर निकले. फिलहाल मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पंच के दाएं पैर में चोट आई है जिसकी प्लास्टिक सर्जरी करनी होगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनके समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा. अगर एयर एंबुलेंस की आवश्यकता होती है, तो उसकी भी व्यवस्था की जाए.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...