30.9 C
Dehradun
Friday, March 13, 2026


spot_img

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित रोड शो में उमड़ी भीड़

हरिद्वार/उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रुद्रपुर रैली के साथ ही भाजपा ने अब धुआंधार चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जहां उत्तरकाशी के भटवाड़ी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो व जनसभा की वहीं दोपहर बाद वह उत्तरकाशी से सीधे हरिद्वार के लक्सर पहुंचे और यहां एक जनसभा को संबोधित किया। उधर डोईवाला क्षेत्र में आज संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से तीसरी बार केंद्र में मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनवाने की अपील की।
भटवाड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को यहां एक रोड शो किया जिसमें बड़ी संख्या में भीड़ देखी गई। रोड शो के बाद उन्होंने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में डबल इंजन सरकार द्वारा उत्तराखंड में जितना विकास हुआ है उतना विकास बीते 60 साल में भी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा ने जनता से जो भी वायदे और संकल्प लिए थे वह सभी पूरे किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यहां से मां गंगा का उद्गम होता है जो पूरे देश को जल देती है। अब इस गंगा की धरती से एक समान अधिकारों की गंगोत्री भी बहने वाली है जो पूरे देश के लोगों को समान अधिकार देगी। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए ही नहीं उत्तराखंड के सभी नागरिकों के लिए गर्व की बात है कि उनकी धरती से जिस कॉमन सिविल कोड को लाया गया है उसे पूरे देश में लागू किया जाएगा तथा उत्तराखंड समान नागरिक संहिता कानून लाने वाला देश का पहला प्रदेश होगा। उन्होंने कहा कि हम एक सशक्त नकल विरोधी कानून भी लाए हैं जो युवाओं के हितों की रक्षा करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने व विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एक बार फिर मोदी की सरकार बनाने में सहयोग करें। इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चैहान,जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, पुरोला के प्रभारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, यमुनोत्री के प्रभारी सत्य सिंह राणा, गंगोत्री के प्रभारी जगत सिंह चैहान, लोकसभा के संयोजक रमेश चैहान, सुधा गुप्ता, रामसुंदर नौटियाल, सूरत राम नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

टैरिफ लगाने के लिए ट्रंप का नया दांव, धारा 301 का होगा इस्तेमाल

0
नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत और चीन सहित 16 देशों की व्यापारिक नीतियों और टैरिफ के खिलाफ धारा 301 के तहत नए सिरे से...

‘ओबीसी क्रीमीलेयर का दर्जा केवल माता-पिता के वेतन के आधार पर तय नहीं हो...

0
नई दिल्ली। ओबीसी क्रीमीलेयर का दर्जा तय किए जाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि...

LPG को लेकर दहशत फैलाने वालों पर प्रधानमंत्री मोदी सख्त, राज्य सरकारों को दिए...

0
नई दिल्ली: नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कई तरह की चुनौतियों से...

पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, कहा- भारतीयों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट लगातार गहराता जा रहा है। ईरान पर इस्राइल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद शुरू हुए वार-पलटवार का...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 44.64 करोड की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के तहत जन सुविधाओं के विकास, आपदा न्यूनीकरण के प्रयासों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों...