16.6 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

सीआरपीएफ के बजट में वृद्धि तो BSF में कटौती, कम हो गया पीएम की सुरक्षा करने वाले ‘एसपीजी’ दस्ते का बजट

नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए मिला-जुला आवंटन दिखा। सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स और एनएसजी के बजट में बढ़ोतरी की गई है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने वाले एसपीजी के बजट में पहले कटौती के बाद मामूली बढ़ोतरी हुई।
वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रविवार को लोकसभा में पेश किए गए बजट में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए निर्धारित राशि में मिला-जुला इजाफा देखने को मिला है। सबसे बड़ा केंद्रीय अर्धसैनिक बल ‘सीआरपीएफ’ जो उत्तर पूर्व, जम्मू कश्मीर और नक्सल में आतंकियों/नक्सलियों से लोहा ले रहा है, के बजट में इजाफा किया गया है। गत वर्ष के बजट में सीआरपीएफ के हिस्से में 35147.17 करोड़ रुपये आए थे, जबकि इस साल 38517.93 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
खास बात है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप ‘एसपीजी’ के बजट में कटौती की गई है। तीन वर्ष पहले एसपीजी का बजट 506.32 करोड़ रुपये था, जबकि 2023-24 में यह बजट 446.82 करोड़ रुपये रहा था। पिछले साल एसपीजी के लिए 489 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ तो इस बार 499.99 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है।
भारत चीन बॉर्डर पर तैनात आईटीबीपी के बजट में बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह से भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के बजट में इजाफा नहीं किया गया है। केंद्रीय बजट में एसएसबी और सीआईएसएफ के बजट में भी वृद्धि देखने को मिली है। गत वर्ष सीमा सुरक्षा बल के लिए 29567.83 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया। हालांकि यह रिवाइज बजट था। इस बार बीएसएफ को 29567.64 करोड़ रुपये मिले हैं। ये माना जा रहा था कि आपरेशन सिंदूर के बाद सीमा सुरक्षा बल के बजट में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, मगर ऐसा नहीं हो सका। एनएसजी के बजट में वृद्धि हुई है। पिछले साल एनएसजी का रिवाइज बजट 1266 करोड़ रुपये था, इस बार बजट में 1422.47 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...