नई टिहरी। टिहरी झील में साहसिक खेलों के शौकीनों के लिए बनाए जा रहे आधुनिक तकनीकी के क्रूज सेवा मई में शुरू हो जाएगी। पहले क्रूज बोट को मार्च से शुरू होना था, लेकिन झील के घटते पानी के कारण दिक्कत आई है। अब इस माह के अंत तक सभी काम पूरे हो जाएंगे। इसके बाद मई से क्रूज की सेवा विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी। पर्यटन विभाग के सहयोग से पीपीपी मोड पर झील में 12 कमरों के क्रूज बोट का निर्माण किया जा रहा है। करीब साढ़े सात करोड़ की लागत से क्रूज तैयार हो रहा है।
42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी झील में वर्ष 2014-15 में बोटिंग सेवा शुरू हुई थी। वर्तमान में पैरासेलिंग, बनाना राइडिंग, स्पीड बोट, जेट स्की, जॉर्बिंग, वाटर रोलर, वाटर स्कूटर समेत 100 से अधिक बोटें संचालित की जा रही है। आधुनिक सुविधा युक्त बोटों का अभी भी अभाव बना हुआ था, लेकिन अब टाडा (टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन प्राधिकरण) की पहल पर समुद्र में चलने वाले क्रूज बोट टिहरी झील में भी जल्द तैरती नजर आएगा। क्रूज बोट का निर्माण कार्य झील में तेजी से किया जा रहा है। विभाग ने निविदा के माध्यम से एक निजी क्षेत्र की एसएन फोरेस्टी को क्रूज बोट चलाने की अनुमति दी थी। कंपनी ने अप्रैल से क्रूज का संचालन शुरू करने का दावा किया था, लेकिन झील के घटते जलस्तर लोकसभा चुनाव के कारण लेट हो गया है। अब इसी माह के अंत तक काम पूरा हो जाएगा। मई प्रथम सप्ताह से सेवाएं शुरू की जाएगी। आधुनिक सुविधा युक्त 12 कमरे, रेस्टोरेंट, शौचालय बनाए गए हैं। करीब साढ़े सात करोड़ की धनराशि से क्रूज को तैयार किया जा रहा है। क्रूज में पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। साथ ही क्रूज में विभिन्न तरह के पहाड़ी, देशी-विदेशी व्यंजन भी पर्यटकों को परोसे जाएंगे।
टिहरी झील में मई से शुरू होगा क्रूज का संचालन
Latest Articles
हरित अमोनिया समझौते स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम: जे.पी....
नई दिल्ली। रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा है कि हरित अमोनिया समझौते आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण और देश के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन...
गृह मंत्री अमित शाह ने देश में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए अर्धसैनिक...
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वामपंथी उग्रवाद ने प्रभावित क्षेत्रों में विकास को बाधित किया था, लेकिन अब नरेंद्र...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में पुद्दुचेरी कार्यकर्ताओं से किया...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” कार्यक्रम के अंतर्गत...
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए वाणिज्यिक वाहनों हेतु ग्रीन कार्ड प्रणाली लागू
नई दिल्ली। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आज से वाणिज्यिक यात्री वाहनों के लिए...
सीएम धामी ने मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की...
















